8 अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण कार्य प्रगति पर ।
लखनऊः 12 अप्रैल 2021
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल दिशा निर्देशन में लोक निर्माण विभाग के भवन सेल द्वारा ई०पी०सी० मोड पर 521.23 करोड़ की लागत से 8अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग के भवन सेल द्वारा 50 करोड़ से अधिक की लागत के भवनों का निर्माण ई०पी०सी ०मोड पर कराया जा रहा है ,जिसके अंतर्गत 18 अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण की स्वीकृति पूर्व मे दी गयी थी,इनमें से 8 अटल आवासीय विद्यालय के कार्य प्रगति पर है ।यह आवास अटल आवासीय विद्यालय -बस्ती ,कानपुर नगर ,बांदा ,ललितपुर ,गोंडा प्रयागराज ,सोनभद्र व मुजफ्फरनगर में बनाए जा रहे हैं ।
बी एल यादव सूचना अधिकारी

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-