June 27, 2026

लखनऊ में अंतिम संस्कार के लिए दूसरे जिलों से मंगानी पड़ी रही लकड़ी-अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ में अंतिम संस्कार के लिए दूसरे जिलों से मंगानी पड़ी रही लकड़ी–

 

कोरोना से हो रही मौतें और अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग अब समाप्त हो गई है। लकड़ी से अंतिम संस्कार शुरू होने से बहुत राहत मिली है। लेकिन लकड़ी की खपत बहुत बढ़ गई है। सीतापुर से आठ ट्रक लकड़ी मंगानी पड़ी है। कल रविवार को बैकुंठ धाम व गुलाला घाट पर कुल 142 शव पहुंचे। इसमें 118 शवों का अंतिम संस्कार लकड़ी से किया गया। इसमें भी 38 शव कोरोना संक्रमित थे।