June 27, 2026

चौधरी चरण सिंह अंतररास्ट्रीय एयरपोर्ट पर 15 अप्रैल से लोगों को अधिक पार्किंग शुल्क देना होगा- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ, चौधरी चरण सिंह अंतररास्ट्रीय एयरपोर्ट पर 15 अप्रैल से लोगों को अधिक पार्किंग शुल्क देना होगा। एयरपोर्ट पर प्रस्तावित पार्किंग दरों की सूची चस्पा कर दी गई है। अब एयरपोर्ट पर निजी व कॉमर्शियल कार से आने पर 30 मिनट का 30 रुपया लगता था,अब यह 30 मिनट का 90 रुपए, दो घंटे का 85 की जगह 150 रुपए,इसके बाद हर दो घंटे का 40 रुपए और 24 घंटे का 255 रुपए की जगह 590 रुपए देना पड़ेगा। शून्य से 10 मिनट तक पिकअप व ड्राप के लिए पार्किंग निःशुल्क होगी।