वाराणसी-जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बुधवार को प्रस्तावित लहरतारा-फुलवरिया फोर लेन मार्ग के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वरुणा नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण करने के पश्चात आगे मार्ग में बाधक बन रहे उन मकानों को देखा जो 87 परिवारों के द्वारा अवैध रुप से विगत 100 वर्ष पहले निर्माण कराया गया है।
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के अधिकारी से रेलवे गेट नं 5C पर बनने वाले आर.ओ.बी. के निर्माण कार्य प्रारम्भ करने के बारे में पूछा तो बताया गया कि इन मकानों को तोड़े बिना निर्माण नहीं कराया जा सकता। जिलाधिकारी द्वारा इसके समाधान हेतु मौके पर उपस्थित कर्नल आर एन मौर्या, लोनिवि के अभियंता, सेतु निगम व अन्य सम्बंधित अधिकारियों से बातचीत की गयी। वार्तानुसार आबादी से अलग बी 1 श्रेणी की रक्षा भूमि जिसमें अंग्रेजों की कब्रें स्थित हैं। इस कब्रिस्तान के अंदर से पुल निर्माण कराने के लिए 3250 स्कवायर मीटर अतिरिक्त ए वन रक्षा भूमि की आवश्यकता होगी इसका प्रस्ताव बना कर तत्काल भेजने का निर्देश दिया। इस पुल के एलाएन्मेन्ट से पुल की लागत में वृद्धि का आगणन प्रस्तुत करने का सेतु निगम के अधिकारी को निर्देश दिया।
www.mvdindianews.in

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol