August 15, 2026

हरिहर पांडे को मिली जान से मारने की धमकी- अजय मिश्रा

Spread the love

*हरिहर पांडे को मिली जान से मारने की धमकी*

 

वाराणसी। ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण को लेकर कोर्ट में पक्षकार हरिहर पांडेय को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। काशी विश्‍वनाथ मंदिर के पुरातात्विक सर्वेक्षण का कोर्ट से आदेश होने के बाद पक्षकार वरिष्ठ अधिवक्ता हरिहर पांडे को धमकी मिली, जिस पर पुलिस ने पक्षकार हरिहर पांडेय को सुरक्षा मुहैया करा दी है।

अधिवक्ता हरिहर पांडेय को फोन करने वाले शख्‍स ने कहा कि ‘पांडे जी आप मुकदमा तो जीत गए हैं, लेकिन आप और आपके सहयोगी मारे जाएंगे।’ धमकी भरा यह फोन नौ अप्रैल को आया था। इसके बारे में हरिहर पांडेय ने वाराणसी के पुलिस कमिश्‍नर से मौखिक शि‍कायत की।