May 1, 2026

उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल में जितनी भी बीमारियां हुईं थीं, यूपी पहुंचते ही वह सब ठीक हो गई- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल में जितनी भी बीमारियां हुईं थीं, यूपी पहुंचते ही वह सब ठीक हो गई हैं। यानी वह बिल्कुल चंगा हो गया है। बांदा लाए जाने के बाद की गई उसकी मेडिकल जांच में उसकी सभी बीमारियां ठीक पाई गई हैं। जिसके बाद पंजाब में बनाई गई मेडिकल रिपोर्ट पर भी सवाल खड़े हो रहे हैंआपको बताते चलें कि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद माफिया मुख्तार अंसारी को 7 अप्रैल की सुबह करीब 4:30 बजे पुलिस पंजाब के रोपड़ जेल से लेकर यूपी के बांदा जेल पहुंची। जहां पहले तो बैरक नंबर 15 में उसे रखा गया, उसके बाद अज्ञात कारणों से बैरक नंबर 16 उसका ठिकाना बना दिया गया। बांदा पहुंचने के बाद उसकी कोरोना जांच के साथ-साथ मेडिकल जांच की गई।