*अभिनेता कादर खान का 81 साल की उम्र में कनाडा में निधन, बेटे ने की पुष्टि*
मशहूर अभिनेता कादर खान का कनाडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। पीटीआई के अनुसार, कादर खान के निधन की पुष्टि उनके बेटे सरफराज ने की है। वे पिछले 16-17 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
आपको बता दें कि बॉलीवुड में अपने बेहतरीन अदाकारी और शानदार डायलॉग से लोहा मनवाने वाले मशहूर एक्टर कादर खान की हालत पिछले कुछ दिनों से नाजुक बनी हुई थी। खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें अस्पताल में बाइपेप(BiPAP) वेंटीलेटर पर रखा गया था। कादर खान 81 साल की उम्र में प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर(पीएसपी) के शिकार हो गए थे जिसके कारण उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था।





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-