बड़ागॉव वाराणसी १ जनवरी — बड़ागॉव थानाक्षेत्र के बाबतपुर कपसेठी मार्ग पर कुड़ी नाले के पास ट्रक और बाईक की आमने सामने टक्कर में बाईक चालक २२ वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका दुसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे दीनदयाल मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना स्थल पर देर से पहुंची पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर लाश को कब्जे में लेते हुये पोष्टमार्टमम के लिये भेज दिया ।
कल रात ८ बजे इसी थानाक्षेत्र के कुड़ी गांव निवासी दीपक राजभर उम्र २२ वर्ष एवं उसका साथी अशोक राजभर २० वर्ष बड़ागॉव बाजार से अपने घर जा रहे थे की अचानक कुड़ी नाले के पास अंधा मोड़ पर कपसेठी की तरफ से आ रहे ट्रक से आमने सामने भीड़ गये जिससे बाईक चला रहे युवक दीपक की मौके पर मौत हो गई जबकि बाईक पर बैठा उसका दुसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया । मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घटना की सुचना पुलिस को देते हुये दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागॉव पर ले गये जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित करते हुये दुसरे गंभीर घायल को मंडलीय चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया ।पुलिस के देर से पहुंचने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिये आवागमन अनरुद्ध करते हुये धरने पर बैठ गये वहीं दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित भाग निकला ।
|| कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा ||
www.mvdindianews.in

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol