April 27, 2026

रामपुर बरेली राष्ट्रीय राज मार्ग पर भेसोडी मोड़ के पास 01 ट्रक में 1000पेटी (45000) पब्बे कुल मात्रा 9000 बo लीo मार्का मस्तीह निर्मित द्वारा रडिको खैतान रामपुर फ़ोर सेल इन यूपी बरामद किया गया- अजय मिश्रा

Spread the love

शासन एवम आबकारी आयुक्त के आदेश, जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मांदड के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रामपुर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ब थाना मिलक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 04/04/21 को रामपुर बरेली राष्ट्रीय राज मार्ग पर भेसोडी मोड़ के पास 01 ट्रक टाटा कैंटर संख्या uk04 CA 2972 जिसमें कुल 1000पेटी (45000) पब्बे कुल मात्रा 9000 बo लीo मार्का मस्तीह निर्मित द्वारा रडिको खैतान रामपुर फ़ोर सेल इन यूपी बरामद किया गया।

अभियुक्त प्महफ़ूज़ पुत्र महबूब निवासी भोट. महेंद्रपाल सिंह निवासी फ़रीदपुर बरेली, राहुल कुमार तथा मल्कीत सिंह को आबoअधिo 60(1)/72 व धारा420, 407/ 34 के तहत कार्यवाही थाना मिलक में कार्यवाही की जा रही है।

दबिश टीम में थाना मिलक पुलिस के साथ विकुल चौधरी,महेंद्र,लोकेंद्र आदि शामिल रहे।

आगामी चुनावों के दृष्टिगत अभियान लगातार चलता रहेगा। अवैध शराब के परिवहन,निर्माण व विक्रय में संलिप्त पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।