लो भाई ! यहां फिकी पड़ गई नए साल की उमंग, ढाई लाख रुपए के शराब के साथ 1 गिरफ्तार, 1 फरार आबकारी विभाग ने पकड़ा लाखों की अवैध दारू।
वाराणसी। नए साल की खुमारी सिर पर चढ़ते ही युवाओं के दिल में उमंग जगने के साथ सोमरस प्रेमियों के दिल भी मचलने लगे हैं। नए साल में शराब की डिमांड को देखते शराब तस्कर जगह जगह अवैध रूप से शराब का भंडारण भी करके पहले से ही बैठे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि इस बात की जानकारी जिला आबकारी विभाग और पुलिस को न हो।
रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ के पास से जिला आबकारी टीम और रामनगर पुलिस ने पिकअप में भरकर अरुणाचल प्रदेश से बिहार ले जाई जा रही शराब बरामद कर पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया। जिला आबकारी अधिकारी करन सिंह ने बताया कि आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि अरुणाचल प्रदेश से पिकअप वाहन में भर कर शराब बिहार ले जाने की तैयारी है, तस्कर बिहार जाने के लिए वाराणसी हाईवे से होकर गुजरेंगे।
सूचना के आधार पर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर राजेश कुमार और पुलिस ने टेंगरा मोड़ के पास रविवार की रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान सामने से आरही पिकअप पर जब पुलिस की नजर पड़ी तो पिकअप चालक रफ्तार बढ़ा कर भागने लगा। उसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया। हिरासत में लिये गये ड्राइवर ने अपना नाम संदीप कुमार निवासी तेंदुआ थाना अगरेर जिला रोहतास (बिहार) बताया। वहीं पुलिस को देख कर एक अभियुक्त मौके से भाग निकला।
नए साल के उपलक्ष में बिहार मंगाई गई थी ढाई लाख रुपये की शराब
जिला आबकारी विभाग और रामनगर पुलिस के द्वारा पकड़ी गई शराब अरुणाचल प्रदेश से बिहार ले जाया जा रही थी। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए पिकअप चालक नगीना सिंह ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश 50 पेटी शराब लाद कर उसे बिहार ले जाना था। बरामद शराब की कीमत ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। नगीना सिंह सहित उसके साथ जुड़े लोग शराब तस्करी के लिए सब्जी और कबाड़ ऊपर लोड किए हुए थें ताकि किसी की नजर शराब पर न पड़े।
www.mvdindianews.in





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-