June 12, 2026

दिनांक 01 अप्रैल 2021 कोविड टीकाकरण कार्यक्रम- अजय मिश्रा

Spread the love

प्रेस विज्ञप्ति

(दिनांक 01 अप्रैल) 2021 कोविड टीकाकरण कार्यक्रम)

दिनांक 01 अप्रैल, 2021 को उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/फ्रंट लाइन वर्करों/45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। आज कुल 5157 कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन वैक्सीन का उपयोग किया गया। सायं 8.00 बजे तक प्राप्त सुचना के अनुसार कुल 209103 व्यक्तियों का कोविड टीकाकरण किया गया। यह संख्या बढने कि संभावना हैं। कोविड टीकाकरण समस्त को कोरोना बीमारी से बचाने के लिये एक महत्वपूर्ण अस्त्र है। प्राप्त सूचना के अनुसार सभी लाभार्थी सुरक्षित एवं स्वस्थ्य हैं।

टीकाकरण सम्बन्धी किसी भी समस्या के लिए राज्य हेल्पलाइन नम्बर 104 और राष्ट्रीय हेल्पलाइन नम्बर 1075 पर सम्पर्क किया जा सकता है।