*3.19 लाख प्राइमरी स्कूल के बच्चे निशुल्क करेंगे चिड़ियाघर की सैर*
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले के परिषदीय विद्यालयों के 3.19 लाख स्कूली छात्रों को प्राणी उद्यान की सैर कराने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान के निदेशक डॉ एच राजा मोहन और बेसिक शिक्षा अधिकारी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि अप्रैल के पहले पखवारे से इसकी शुरूआत की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण समारोह में स्कूली छात्रों के लिए प्राणी उद्यान की एक माह के लिए निशुल्क सैर की घोषणा की गई थी। उन्होंने व्यवस्था भी दिया था कि एक दिन में दो -तीन स्कूल निर्धारित अवधि में प्राणी उद्यान लाए जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ की इस घोषणा के प्राइमरी स्कूल के बच्चों में हर्ष है।





More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-