May 8, 2026

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार से जुड़ी खबर-अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ-

 

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार से जुड़ी खबर-

 

मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव के साले अमन सिंह बिष्ट के ऊपर आय से अधिक संपत्ति का लगा आरोप

 

एक दर्जन से अधिक फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों के ट्रांजैक्शन करने का लगा आरोप

 

अमन सिंह बिष्ट ने अपने सगे संबंधियों के साथ मिलकर बनाई दर्जन से अधिक ऐसी कंपनियां जो करती लाखों करोड़ों का ट्रांजैक्शन वहीं जमीनी स्तर पर दिखता यदा-कदा काम

 

मुलायम और उनके परिवार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करवाने वाले अधिवक्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी ने सीबीआई निदेशक को लिखा पत्र

 

सीबीआई निदेशक को पत्र लिखकर प्रतीक यादव के साले अमन सिंह बिष्ट और उनकी 1 दर्जन से अधिक कागजी कंपनियों की जांच कराए जाने की की गुजारिश

 

सीबीआई निदेशक को भेजे गए पत्र में मोनल इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, मोनल इंफ्रावेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, पिससेसिया पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड समेत एक दर्जन से अधिक कंपनियों के माध्यम से हुआ है करोड़ों का वारा न्यारा

 

सभी कंपनी एक ही पते 2/11 विराट खंड गोमती नगर के पते पर रजिस्टर

 

सीबीआई को लिखे पत्र में अधिवक्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी ने सीबीआई जांच की करी मांग

 

16 फरवरी को लिखा है सीबीआई को पत्र , एक महीने पूरे होने पर सुप्रीम कोर्ट के सामने याचिका डालेंगे अधिवक्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी..