||विकास मिश्रा ||
सनातन ब्राह्मण समाज (विकास खण्ड प्रतापपुर कमैचा ) का चिंतन बैठक आज सरस्वती विद्या मन्दिर चांदा मे सकुशल सम्पन्न हुई।
सुल्तानपुर-श्री श्यामदेव पाण्डेय जी द्वारा कार्यकारिणी समिति के गठन का प्रस्ताव रखा गया।जिससे सनातन ब्राह्मण समाज का कार्य व्यवस्थित और सुचारु रूप से चलता रहे तथा प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों का अच्छे ढंग से निर्वाह करते हुए समाज को अच्छी दिशा और दशा प्रदान करते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर कर सके।
तत्पश्चात ग्राम सभा शुकुल उमरी के सम्मानित पूर्वप्रधान श्री मनोज गिरि जी द्वारा हमारे ब्राह्मण समाज के पथ प्रदर्शक, वरिष्ठ समाजसेवी, पत्रकारिता के क्षेत्र मे सराहनीय योगदान को अंजाम देने मे माहिर, ब्राह्मणकुलश्रेष्ठ श्री विद्याधर तिवारी के नाम का अध्यक्ष पद हेतु प्रस्ताव रखा गया जिसका सर्वसम्मति से समर्थन किया गया, उपस्थित समस्त विप्र समाज के सदस्यो ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत। इसी तारतम्य में पूरी समिति का गठन किया। जिसकी औपचारिक घोषणा कल की जाएगी।
नवनियुक्त अध्यक्ष श्री तिवारी जी ने दो प्रस्ताव और रखे , पहला बालिकाओं के लिए निःशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन करने हेतु जिससे आगामी दिनों मे आने वाली पीढी की बालिकाए आत्मनिर्भर हो सके ताकि जीवन की कुछ हद तक मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकें।
दूसरा इण्टर मीडिएट मे पढ रहे छात्रों को आगे किस क्षेत्र मे जाना समुचित होगा जिससे उन्हे उचित मार्गदर्शन हो सके एवं पूर्ण विकास हो सके। उपस्थित सभी विप्र समुदाय द्वारा ताली के उद्घोष के साथ स्वागत करते हुए दोनो प्रस्ताव का समर्थन किया गया।
अन्य कोई प्रस्ताव न आने से अध्यक्ष महोदय उपस्थित सभी विप्र समाज के सदस्यो का हार्दिक को मिष्ठान्न व जलपान कराने के पश्चात अभिवादन करते हुए अगली बैठक तक के लिए यह बैठक समाप्त करने की घोषणा की।
बैठक में लगभग सैकडो विप्र बन्धुओं की उपस्थिति रही।



More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol