2006 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी की अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति एक वर्ष के लिए बढ़ा दी गई है.
असम मेघालय संवर्ग के आईएएस अधिकारी डॉ तिवारी तीन वर्ष पूर्व अपने गृह राज्य में प्रतिनियुक्ति पर आए थे. इस दौरान वे जॉइंट एमडी यूपीएसआरटीसी , अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी और कानपुर के डीएम पद पर तैनात रहे. फिलहाल वे वन विभाग में विशेष सचिव हैं. केंद्रीय नियुक्ति एवं प्रशिक्षण विभाग ने प्रतिनियुक्ति बढ़ाने का पत्र प्रदेश के नियुक्ति विभाग को भेज दिया है.
डॉ. तिवारी की धर्मपत्नी डॉ. पूजा पांडेय तिवारी भी अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश शासन में विशेष सचिव पद पर तैनात हैं.

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-