April 27, 2026

अब तक की अहम खबरे – अजय मिश्रा

Spread the love

*रोहतक*

PGI में आज 22 डॉक्टर्स कोरोना संक्रमित हुए, सभी डॉक्टर्स जच्चा-बच्चा वार्ड में तैनात थे PGI में जच्चा-बच्चा वार्ड को तुरंत बंद किया गया।

 

 

*अमरोहा*

 

नहर किनारे अज्ञात युवक का मिला शव,गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका,हत्यारे शव को नहर किनारे फेंक हुए फरार,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,धनोरा के रामगंगा नहर के पास मिला शव

 

 

*मुज़फ्फरनगर*

 

संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप,युवक का सिर कटा शव मिलने से सनसनी,घटनास्थल से साइकिल, चाकू हुआ बरामद,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,शहर कोतवाली के पिन्ना बाईपास का मामला

 

 

*कानपुर*

 

मालगाड़ी में आग की सूचना से हड़कंप,मालगाड़ी में मिली थी आग की सूचना,जूही यार्ड में पड़े कोयले में लगी थी आग,आग पर पाया गया काबू, टला बड़ा हादसा,अराजक तत्वों के आग लगाने की आशंका

 

 

*लखनऊ*

 

GST वसूली के लिए तय किया जाएगा लक्ष्य,हर महीने लक्ष्य तय करने के निर्देश जारी,पहले चरण में अप्रैल-मई का लक्ष्य निर्धारित,जोनल अधिकारियों को दी गई कड़ी हिदायत,लापरवाही करने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई।

 

 

*ब्रेकिंग—-

 

इशरत एनकाउंटर पर बड़ी ख़बर – CBI कोर्ट से 3 अफ़सर आरोपों से बरी.

 

 

*पश्चिम बंगाल*

 

पूर्व क्रिकेटर और मोयना से भाजपा के उम्मीदवार अशोक डिंडा को वाई+ सुरक्षा दी गई, सीआरपीएफ उन्हें सुरक्षा देगी। कल मोयना में अज्ञात लोगों ने उन पर हमला किया था।

 

 

*दिल्ली*

 

सांसद राहुल गांधी पहुंचे गुवाहाटी माता कामाख्या देवी के मंदिर पहुंचे ,कामाख्या देवी में करेंगे पूजा-अर्चना

 

 

 

*एजाज खान को बटाटा गैंग से उनके संबंध के कारण गिरफ्तार किया गया है। उनके घर की तलाशी के दौरान इत्तेफाक से 4.5 ग्राम अल्प्रोज़ोल की गोलियां बरामद हुईं लेकिन उन्हें मुख्य रूप से बटाटा गैंग से उनके संबंध की वजह से गिरफ़्तार किया गया है.

 

 

*लखनऊ*

 

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश से मेम्बर आफ प्रेस काउन्सिल आफ इंडिया रज़ा रिज़वी को असम उपचुनाव में राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति का सदस्य नियुक्त किया।

 

 

*किसी प्रकार की बेल ऐप्लिकेशन भी मुख़्तार अंसारी के अधिवक्ता द्वारा नही दाखिल नही की गई।

 

 

*गुपचुप ढंग से दाखिल की गई चार्जशीट।

 

पंजाब पुलिस चल रही मुख़्तार अंसारी को यू॰पी॰ ना भेजने का पैंतरा।

 

 

*मुख़्तार अंसारी को वीलचेयर पर कोर्ट के अंदर ले ज़ाया गया।

 

 

*अप्डेट–मुख़्तार मामला*

 

UP सरकार और पुलिस विभाग के अफ़सर बनाएँ हैं पैनी नज़र।

 

 

*दिल्ली*

 

PM मोदी ने एचडी देवगौड़ा का हालचाल जाना,पूर्व पीएम के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की,पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा हैं कोरोना पॉजिटिव

 

 

*लखनऊ*

*त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 की अधिसूचना जारी-*

 

 

*मुख़्तार मामले में अगली सुनवायी 12 April को होगी।

 

 

*लखनऊ*

 

नगर निगम में बिना ब्याज के गृहकर जमा करने का अंतिम तारिख आज, आज गृहकर जमा न करने पर 12% की दर से देना होगा ब्याज, 1 अप्रैल से 12% की ब्याज दर से जमा होगा गृहकर।

 

 

*दिल्ली*

 

हथियार और ड्रग तस्करी में NCB की बड़ी कार्रवाई,श्रीलंका के जहाज से 300 किलो हेरोइन बरामद,5 एके-47, करीब 1 हजार राउंड गोलियां बरामद,मछली पकड़ने वाले जहाज पर हो रही थी तस्करी,श्रीलंका के 6 नागरिकों को NCB ने गिरफ्तार किया।

 

 

*बलिया*

 

चाकू मारकर युवक की हत्या से सनसनी, गांव से कुछ दूरी शव फेंककर आरोपी फरार, दोस्तों ने ही फोन कर घर से बुलाया था, घटना के बाद पुलिस ने छानबीन में जुटी, बांसडीह थाने के छोटकी सेरिया की घटना.

 

 

*मिर्ज़ापुर*

 

घर में सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या, 4 पड़ोसियों पर हत्या का मुकदमा हुआ दर्ज, डॉग स्क्वॉयड,फॉरेंसिक टीम में छानबीन की, चील्ह थाने के मझिगवां गांव की घटना.

 

 

*Delhi*

 

Two people killed, two injured after a truck ran over footpath in Kashmiri Gate area early morning today

 

 

*कानपुर देहात*

 

पुल से नीचे गिरे 3 बाइक सवार युवक,2 युवकों की मौत,1 गंभीर रूप से घायल,अस्पताल ले जाते समय 2 युवकों की मौत,मूसानगर थाने के चपरघटा पुल का मामला

 

 

*झांसी के रेल मुसाफिरों के लिए अच्छी खबर, 1 अप्रैल से फिर से शुरू होगी गतिमान एक्सप्रेस, शुक्रवार छोड़ हफ्ते के 6 दिन चलेगी ट्रेन, दिल्ली-झांसी के बीच चलती है गतिमान एक्सप्रेस.

 

 

*WB*

 

93 VIP को गृह मंत्रालय ने दी सुरक्षा,आईबी की रिपोर्ट के बाद दी सुरक्षा।

 

 

*कन्नौज*

 

 

अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराकर पलटी,30 यात्री हुए घायल, CHC में कराया भर्ती,बिहार से दिल्ली जा रही थी प्राइवेट बस,तालग्राम के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की घटना

 

 

*Election Commission of India directs Chief Electoral Officer, West Bengal to transfer Bichitra Bikas Roy, CI Mahishadal, Purba Medinipur. “He shall not be posted in any election duty till completion of polls,” it says.

 

 

*मथुरा*

 

संघ,बीजेपी कार्यकर्ताओं,पुलिस में टकराव का मामला, आईजी रेंज आगरा नवीन अरोरा पहुंचे वृन्दावन, घटना के बारे में DM -SSP से ली विस्तृत जानकारी, कहां DM -SSP निष्पक्ष तरीके से कर रहे जांच, टकराव के मामले में 4 एफआईआर हुई थी दर्ज.

 

 

*देवरिया पुलिस प्रशासन की खुली पोल,एसओजी की बोलेरो गाड़ी हुई चोरी ,सदर कोतवाली परिसर से गाड़ी चोरी,पुलिस की कई टीमें कर रहीं छापेमारी ,मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज,सदर कोतवाली परिसर का मामला

 

 

*प्रयागराज़*

 

युवक की गोली मारकर हत्या से हड़कंप,इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत ,जमीनी विवाद में गोली मारने की आशंका,पिछले दिनों भी युवक पर हुआ था हमला,युवक ने झूसी थाने में की थी शिकायत

 

 

*लखनऊ*

 

विद्युत उपभोक्ता केन्द्र के बाहर लगी आग ,ट्रांसफार्मर में आग लगने से मचा हड़कंप,दमकल की दो गाड़ीयों ने आग पर पाया काबू,विधानसभा मार्ग विद्युत उपभोक्ता केंद्र की घटना

 

 

*लखनऊ*

 

बीबीडी कॉलेज के पास लगी भीषण आग , फुटपाथ पर बने रेस्टोरेंट ढाबों में लगी आग , झोपड़ी होने पर आग ने लिया विकराल रूप , तेज हवा के चलते 6 दुकानों चपेट में आईं, दमकल की गई गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, चिनहट के बीबीडी कॉलेज के पास की घटना.

 

 

*जौनपुर*

 

नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली, बाज़ार से घर आते समय मारी गोली, वाराणसी ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती, हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार, सिंगरामऊ के सिरकिना गांव की घटना.

 

 

*जालौन*

 

बदमाशों ने घर पर बैठे युवक को मारी गोली , मोहल्ले वालों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कॉलेज किया रेफर, उरई कोतवाली क्षेत्र के इंद्रा नगर की घटना.

 

 

*अलीगढ़*

 

एक्सपोर्ट प्रमोशन, ओडीओपी प्रोजेक्ट को झटका, प्राइवेट कंसल्टेंट के तबादले से तैयारियां हुई ठप, एक माह बीतने के बाद भी नहीं हुई तैनाती, मंडल के 4 जिलों को योजना से जोड़ा गया था, ओडीओपी के तहत निर्यात बढ़ाने की थी योजना.

 

 

*गोंडा*

 

मिलावटी खोया ने ली बच्चे की जान, दूषित गुझिया खाने से बच्चे की मौत, जिला अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत, गुझिया खाकर घर के 5 लोग पड़े बीमार, बीमार लोगों में 4 बच्चे, एक पुरुष शामिल, उमरी के कोडरी पूरे उमरी का मामला.

 

 

*वाराणसी*

 

निवर्तमान बीडीसी सदस्य की निर्मम हत्या, पत्नी से बदसलूकी का विरोध करने पर हत्या, गुंडों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार हुए,4 की तलाश जारी, चौबेपुर थाना क्षेत्र के बराई गांव की घटना.

 

 

*गोरखपुर*

 

7 साल की बच्ची से दुष्कर्ष की वारदात,चॉकलेट दिलाने के बहाने से मासूम से रेप,गंभीर हालत में बच्ची अस्पताल में भर्ती,आरोपी पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज,घटना के बाद आरोपी गोलू घर से फरार,चिलुआताल थाना क्षेत्र में मासूम से दुष्कर्म

 

 

*वाराणसी*

 

कार सवार दारोगा ने चाचा-भतीजे को रौंदा, नशे में धुत था कार सवार दारोगा, मिर्जामुराद क्षेत्र में होली के दिन हुई घटना, घटना के बाद परिजनों ने हाइवे जाम किया, चौरी थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव का मामला.

 

 

*सहारनपुर*

 

10 वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला, देर रात सैकड़ों लोगों ने घेरी कोतवाली, आरोपी को फांसी देने की मांग की, सूचना पर एसपी देहात कोतवाली पहुंचे, बच्ची का साखन नहर में मिला था शव, पुलिस ने एक आरोपी को किया था अरेस्ट, देवबंद में मिला था बच्ची का शव

 

 

*बड़ी खबर*

 

मुख्तार अंसारी पर पोटा लगाने डिप्टी SP के साथ हुआ न्याय।

 

योगी सरकार ने मुकदमा वापस लिया।

 

 

*मथुरा*

 

रउफ शरीफ की मथुरा कोर्ट में पेशी आज,PFI के 7 सदस्यों की भी कोर्ट में होगी पेशी ,हाथरस में दंगा भड़काने की साजिश के हैं आरोपी,एजेंसियों को मिले खाते से विदेशी फंडिंग के सबूत,मामले पर एडीजे प्रथम कोर्ट में होगी सुनवाई।