बीसीसीआई ने IPL के नियमों में किया बदलाव
★ हर टीम को 90 मिनट में अपने 20 ओवर पूरे करने होंगे
★ सॉफ्ट सिग्नल को भी आउट कर चुकी है बीसीसीआई
मुम्बई :
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 9 अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. बीसीसीआई ने नियम ने बनाया है कि अब हर टीम को 90 मिनट में अपने 20 ओवर पूरे करने होंगे. इससे पहले 20वां ओवर 90वें मिनट में जरूर शुरू होने का नियम था.
बीसीसीआई के मुताबिक, मैच की टाइमिंग को नियंत्रित करने के लिए हर पारी का 20वां ओवर 90 मिनट में समाप्त होना चाहिए. पहले 20वां ओवर 90वें मिनट में शुरू होना चाहिए था. बीसीसीआई ने कहा कि आईपीएल मैचों में हर घंटे में औसतन 14.11 ओवर फेंकने होंगे. बिना किसी रुकावट के होने वाले मैच की एक पारी 90 मिनट में खत्म होनी चाहिए.

More Stories
क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो द्वारा रखी गयी बैठक हुई संम्पन्न – विजय परमार
एक और एयरलाइन दिवालिया हुई-
मुम्बई जूना पुणे मुम्बई हाइवे पर बस गिरी खाई में हुआ बड़ा हादसा – विजय परमार