दिल्ली :
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) अगले पांच साल में राष्ट्रीय राजमार्गों को बाजार पर चढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपए जुटाने की योजना पर काम कर रहा है. उन्होंने उद्योगों से इस मामले में आगे आने और निवेश कर इसका लाभ उठाने को कहा.
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा सूक्ष्म लघु एवं मझोले उद्यम मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे गडकरी ने कहा कि इससे वृद्धि को गति मिलेगी तथा कोष का उपयोग मजबूत ढांचागत सुविधाओं के वित्त पोषण में किया जा सकता है. CII के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि NHAI अगले पांच साल में टोल संग्रह परिचालन और हस्तांतरण के जरिए राजमार्गों को बाजार पर चढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रहा है.’’
★ लीज पर लगेंगे हाइवे
मंत्री ने कहा कि संपत्ति को बाजार पर चढ़ाना उद्योगों के लिए कारोबार के लिहाज से एक अच्छा अवसर है और दूसरी तरफ यह सरकार को बुनियादी ढांचा में किए गए निवेश के मूल्य को निकालने में मददगार होगा. उन्होंने कहा, ‘‘यह उद्योगों के साथ-साथ सरकार के लिए भी फायदेमंद है.’’ इससे देश में बुनियादी ढांचा को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी.
इन्फ्रा सेक्टर में निवेश में आएगी तेजी
NHAI को सार्वजनिक वित्त पोषित उन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को टीओटी आधार पर बाजार पर चढ़ाने के लिए अधिकृत किया गया है जो कम-से-कम एक साल से परिचालन में हैं और जहां टोल संग्रह किया जा रह है. गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय संपत्ति को बाजार पर चढ़ाने की योजना को महत्वपूर्ण पहल बताया. यह बुनियादी ढांचा क्षेत्र में दीर्घकालीन निवेश के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा.


More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-