वाराणसी: पीएम मोदी आज पूर्वांचल के दौरे पर हैं । इस दौरे पर जहां वो अपने संसदीय क्षेत्र को एक बार फिर विकास की योजनाओं को लेकर 300 करोड़ की सौगात दे रहे हैं तो वहीं गाजीपुर में राजा सुहेलदेव राजभर के नाम से डाक टिकट जारी कर रहे हैं । इसमें कोई दो राय नहीं कि पीएम मोदी का ये दौरा मिशन 2019 को देखते हुए आयोजित है, लेकिन इस दौरे में विरोध की एक तस्वीर भी सामने उभर कर आई है।
मिशन 2019 में बीजेपी जहां काशी मॉडल पेश करने की तैयारी में लगी है, तो वहीं जातिगत समीकरण को जोड़ने की भी कवायद कर रही है । इसी समीकरण के बाबत बीजेपी गाजीपुर में राजभर समाज को जोड़ने के लिए राजा सुहेलदेव राजभर के नाम से डाक टिकट जारी कर रही है।
बीजेपी गाजीपुर के इस कार्यक्रम से एक तीर से दो निशाना साध रही है । इस कार्यक्रम के बल पर जहां राजभर समाज पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की पकड़ को कम करने की जुगत में है तो वहीं पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को भी किनारे करने की तैयारी में है ।
हालांकि बीजेपी के इस दांव के पहले ही ओमप्रकाश राजभर ने गाजीपुर में हुए पीएम मोदी के कार्यक्रम से किनारा कर लिया । ओमप्रकाश राजभर ने बकायदा प्रेस रिलीज जारी कर ये ऐलान भी किया है ।
अब बीजेपी जहां राजभर समाज पर पकड़ बनाने के जुगत में लगी है, तो वहीं उसकी दूसरी सहायक पार्टी अपना दल(एस) भी अब बीजेपी से दूरी बनानी शुरु कर दी है । अपना दल की नेता व कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल ने ये ऐलान भी कर दिया है कि जब तक बीजेपी अपना रूख साफ नहीं करेगी तब तक अपना दल बीजेपी के किसी कार्यक्रम में भाग नहीं लेगी ।
अब सवाल ये उठता है कि एक तरफ जहां बीजेपी मिशन 2019 की तैयारियों को लेकर पूर्वांचल में जातिगत समीकरण बनाने में लगी है, तो वहीँ उनकी सहायक क्षेत्रीय पार्टियाँ उससे धीरे-धीरे दूरी बना रही हैं । ऐसे में ये कहना लाजमी है कि पीएम मोदी का ये दौरा कहीं उनके उत्साह में फीका न साबित हो ।

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol