October 1, 2026

हाथरस कांड के पीड़ितों को धमकाने के मामले में बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने किया ट्वीट- अजय मिश्रा

Spread the love

हाथरस कांड के पीड़ितों को धमकाने के मामले में बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने किया ट्वीट

 

यूपी के अति-दुःखद व शर्मनाक हाथरस गैंगरेप के पीड़ित परिवार को न्याय पाने में जिन कठिनाईयों का लगातार सामना है वह जग-जाहिर है

किन्तु उस सम्बंध में जो नए तथ्य अब कोर्ट में उजागर हुए वे पीड़ितों को न्याय दिलाने के मामले में सरकार की कार्यशैली पर पुनः गंभीर प्रश्न खड़े करते हैं-मायावती

 

हाथरस काण्ड में नए तथ्यों का मा. हाईकोर्ट द्वारा संज्ञान लेकर गवाहों को धमकाने आदि की जाँच का आदेश देने से यूपी सरकार फिर कठघरे में है-मायावती

 

लोग सोचने को मजबूर कि पीड़ितों को न्याय कैसे मिलेगा? यह आम धारणा कि यूपी में अपराधियों का राज है व न्याय पाना अति-कठिन, क्या गलत है?-मायावती