*150 लीटर नाजायज अपमिश्रित कच्ची शराब, 5 किलो यूरिया, 2 किलो नौसादर, 1 किलो फिटकीरी व शराब बनाने के उपकरण के साथ 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार थाना गगहा गोरखपुर*
प्रियंका पांडेय
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने हेतु *पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* के द्वारा अवैध शराब निष्कर्षण व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के कुशल मार्ग निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक बासगाव के नेतृत्व मे थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह मय हमराह उ0नि0 अख्तर आलम, उ0नि0 प्रधान यादव,उ0नि0 कुँवर गौरव सिंह,उ0नि0 कमलेन्द्र सिंह,का0 विजय यादव व का0 विनीत यादव व का0 दीपू कुवर मय वाहन सरकारी यूपी 53-एजी-1358 के रवानाशुदा रो0आम देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन व अवैध शराब निष्कर्षण में मामूर होकर मझगावा चौराहे पर मौजूद था कि मुखबिर खास ने आकर बताया कि साहब बाउपार के पास शत्रुजीत सिंह के भट्ठे पर कुछ व्यक्ति टीन शेड में नाजायज देशी कच्ची शराब बना रहे है मुखबिर खास सकी इस सूचना पर विश्वास करके हमराही अधि0/कर्मचारीगण क मकसद से अवगत कराते हुए मुखबिर खास को साथ में लेकर बाउपार भट्ठे से करीब 100 मीटर पहले पहुचे कि मुखबीर खास ने बताया कि साहब यही ईट का भट्ठा है मुखबिर खास कुछ दूर पहुचकर दिखाया कि वही टीन शेड है जहाँ से धुआँ निकल रहा है उसी के अन्दर भट्ठी है जहाँ शराब का निमार्ण का निमार्ण करते है बताकर मुखबिर हट बढ गया तत्पश्चात हम पुलिस वाले चारो तरफ से घेर कर नजदीक पहुचकर, छिपकर देखे तो चार व्यक्ति मौजूद है पहला भट्ठी पर लकडी लगा कर आग तेज कर रहा था, एक व्यक्ति भट्ठी पर रखी पतीली में कुछ डाल रहा था , एक व्यक्ति थैली में लहन निकाल कर पतीली में डाल रहा था यह पूर्ण विश्वास होने पर कि उक्त लोग अवैध कच्ची देशी शराब ही बना रहे हम पुलिस वाले एक बारगी दबिश देकर चारों व्यक्तियों को घेर घार कर मौके पर ही पकड लिये पकडे गये व्यक्तियों का बारी बारी से नाम पता पूछा गया तो क्रमशः 1.मंगरा उरांव पुत्र बुधवा उरांव निवासी ग्राम सेमरटोली थाना गुमला जिला गुमला झारखण्ड 2. राजेश उरांव पुत्र स्व0सोमरा उराव उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम जामरे थाना लोहरदग्गा जनपद लोहरदग्गा झारखण्ड 3.महावीर उराव पुत्र कोमा उराव निवासी ग्राम चोंदरी थाना घाघरा जनपद गुमला झारखण्ड 4. आम उर्फ आय पुत्र सोखू निवासी ग्राम नागर थाना सिरसै जनपद गुमला झारखण्ड बताये । पकड़े गये व्यक्तियों से एक साथ अलग अलग पूछा गया तो सभी ने एक स्वर में गलती की माफी मांगते हुए बताया कि साहब हम लोग भट्ठे के मालिक शत्रुजीत सिंह पुत्र स्व0 किशुन सिंह निवासी हटवा थाना गगहा जनपद गोरखपुर व भट्ठे के मुंशी रमेश श्रीवास्तव पुत्र अज्ञात निवासी मंझरिया थाना गगहा गोरखपुर के कहने पर व उनकी निगरानी में अवैध कच्ची शराब बनाते है। पकडे गये चारो अन्तर्गत धारा 60/60(2) आबकारी अधि0 व 272 आईपीसी0 का अपराध से अवगत कराते हुये हिरासत पुलिस में समय करीब 07.35 बजे लिया गया। जिन्हे जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता –*
1-मंगरा उरांव पुत्र बुधवा उरांव निवासी ग्राम सेमरटोली थाना गुमला जिला गुमला झारखण्ड यथा मु0अ0स0 90/2021 धारा 60/60(2) Ex Act व 272 IPC
2-राजेश उरांव पुत्र स्व0सोमरा उराव निवासी ग्राम जामरे थाना लोहरदग्गा जनपद लोहरदग्गा झारखण्ड यथा मु0अ0स0 90/2021 धारा 60/60(2) Ex Act व 272 IPC
3- महावीर उराव पुत्र कोमा उराव निवासी ग्राम चोंदरी थाना घाघरा जनपद गुमला झारखण्ड यथा मु0अ0स0 90/2021 धारा 60/60(2) Ex Act व 272 IPC
4- आम उर्फ आय पुत्र सोखू निवासी ग्राम नागर थाना सिरसै जनपद गुमला झारखण्ड यथा मु0अ0स0 90/2021 धारा 60/60(2) Ex Act व 272 IPC
*बरामदगी*
150 लीटर नाजायज अपमिश्रित कच्ची शराब
5 किलो यूरिया
2 किलो नौसादर
1 किलो फिटकीरी
शराब बनाने के उपकरण
*गिरफ्तारी का दिनांक स्थान व समय*
दिनाक 19.03.2021 समय रात 03.40 बहद ग्राम बाउपार के पास ईंट भट्टा
*गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्म0गण –*
(1) श्री राजप्रकाश सिंह थानाध्यक्ष थाना गगहा जनपद गोरखपुर
(2) उ0नि0 श्री अख्तर आलम थाना गगहा जनपद गोरखपुर
(3) उ0नि0 श्री प्रधान यादव थाना गगहा जनपद गोरखपुर
(4) उ0नि0 श्री कुँवर गौरव सिंह थाना गगहा जनपद गोरखपुर
(5) उ0नि0 श्री कमलेन्द्र सिंह थाना गगहा जनपद गोरखपुर
(6) का0 विजय यादव थाना गगहा जनपद गोरखपुर
(7) का0 विनीत यादव थाना गगहा जनपद गोरखपुर
(8) का0 दीपू कुवर थाना गगहा जनपद गोरखपुर





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-