October 5, 2026

तिवारीपुर पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध असलहे के साथ किया गिरफ्तार- प्रियंका पांडेय

Spread the love

*तिवारीपुर पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध असलहे के साथ किया गिरफ्तार*

 

प्रियंका पांडेय।

 

गोरखपुर तिवारीपुर पुलिस में आज मुखबिर की सूचना पर भरपुरवा शौचालय के पास आज तड़के शातिर अपराधी पिंटू को अवैध देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया।

 

मिली जानकारी के मुताबिक तिवारीपुर पुलिस थाना प्रभारी अमित कुमार दुबे को मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी पिंटू पुत्र खेसु निवासी रसूलपुर थाना गोरखनाथ भरपुरवा शौचालय के पास अवैध असलहे के साथ देखा गया है।मुखबिर की सूचना पर यकीन करते हुए थाना प्रभारी ने टीम गठित करके उसे धर दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोर का एक देसी तमंचा व 12 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने इसके खिलाफ मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया है। अपराधी पहले भी गोरखनाथ थाने से चोरी के मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तिवारीपुर अमित कुमार दुबे सब इंस्पेक्टर प्रदीप पांडे,सब इंस्पेक्टर गुरुप्रसाद, सब इंस्पेक्टर राहुल दुबे,कांस्टेबल शिवेंद्र यादव शामिल रहे।