June 11, 2026

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण- सर्वेश कुमार यादव

Spread the love

*दिव्यांगजनो के कल्याण व पुनर्वास सहित सम्मान व स्नेह की जरूरत है: अनिल राजभर*

***********************

*हरहुआ।* कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण के दौरान जन विकास समिति मुरदहा सहित सर्किट हाउस आडिटोरियम में आयोजित समारोह में सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी सावित्री व समावेशी शिक्षा के लिए जन विकास समिति को सम्मानित करने के बाद कहा कि दिव्यांगजनो के कल्याण एवम पुनर्वास के साथ सम्मान व स्नेह की जरूरत है। भगवान ने इनके एक अंग में वह शक्ति प्रदान कर दी है कि वह बड़े से बड़ा कार्य कर सकते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जन विकास समिति मुरदहा ने किया।

संस्थान के निदेशक फादर चंद्रन रियमाड्स ने दिव्यंजनो के कल्याण एवम पुनर्वास का बृहद कार्य करने का दृढ़ निश्चय घोषणा की। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से रंजीत सिंह, बिन्स जान, मयंक भूषण , अभिषेक मिश्रा, सन्तोष यादव, सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

(फोटो)