ज 25-12-2018 को प्रभु यीशु के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार जनपद में मंगलवार को हर्षोल्लास मनाया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में स्थित चर्च पर जहां विशेष पूजन-अर्चन हुआ शांता क्लाज ने बच्चों को चाकलेट व उपहार देकर शांति व भाईचारे का संदेश दिया। सिविल लाइन रोड स्थित कैथोलिक चर्च में पादरी की मौजूदगी में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना सभा में भाग लिया। दूसरी तरफ मिशन अस्पताल स्थित चर्च में भी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस बीच जहां समूचा परिसर सुगंधित फूलों की खुशबू से सुंगधित रहा, वहीं नए परिधानों से सुसज्जित बच्चों में शांता क्लाज से उपहार पाने की होड़ दिखी। बच्चों ने ¨जगल बेल-¨जगल बेल गीत प्रस्तुत कर मौजूद लोगों का मन मोह लिया। जगमगाते बल्ब व गीत संगीत के बीच खुशनुमा माहौल में लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।एमबीडी न्यूज़ संवाददाताआलोक सिंहराबर्टसंगज सोनभद्रउत्तर प्रदेश


More Stories
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-