देश-दुनिया
🕘लाहौर:- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (69) को मंगलवार को लाहौर की कोट लखपत जेल ले जाया गया। मंगलवार को उनका जन्मदिन भी था। जवाबदेही न्यायालय ने एक दिन पहले भ्रष्टाचार से जुड़े अल-अजीजिया स्टील मिल मामले में उन्हें सात साल जेल की सजा सुनाई थी।
🕘वाशिंगटन:- अमेरिका की एक जिला अदालत के जज ने वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के छात्र ओट्टो वार्मबियर की मौत के लिए उत्तर कोरिया को दोषी ठहराया है। फेडरल जज बेरिल हॉवेल ने उत्तर कोरिया को आदेश दिया है कि ओट्टो की मौत से उनके परिवार को हुए आर्थिक व भावनात्मक नुकसान की भरपाई के लिए 50 करोड़ डॉलर (करीब 3500 करोड़ रुपये) की रकम अदा करे।
🕘यरुशलम:-कई सालों की अशांति के बाद एक बार फिर ईसा मसीह के जन्मस्थान बेथलहम में क्रिसमस के मौके पर काफी चमक-धमक है। यरुशलम के दक्षिण स्थित फलस्तीन के अधिकार क्षेत्र वाले इस शहर में क्रिसमस मनाने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। पिछले साल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यरुशलम को इजरायल की राजधानी घोषित करने के बाद यहां क्रिसमस के मौके पर भी काफी निराशा का माहौल था।
🕘वाशिंगटन:- तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप को अगले साल तुर्की आने का न्योता दिया है। ह्वाइट हाउस के प्रेस सचिव होगन गिडले ने यह जानकारी देते हुए कहा कि ट्रंप भी तुर्की जाने के इच्छुक हैं, लेकिन अभी उनका दौरा तय नहीं हुआ है। एर्दोगन के प्रवक्ता का हालांकि कहना है कि ट्रंप ने तुर्की का न्योता स्वीकार लिया है।
🕘कैरिटा:- इंडोनेशिया में शनिवार रात ज्वालामुखी विस्फोट के बाद सुंडा जलसंधि के निकट आई भीषण सुनामी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 421 हो गई है। आपदा राहत एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो नुग्रोहो ने बताया कि सुनामी से 1459 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। वहीं 128 लापता हैं।
अपना भारत :
🕘पुणे :- कश्मीर मसले के समाधान के लिए भारत को स्पष्ट नीति अपनानी चाहिए। यह कहना है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी के राजेंद्र कुमार का। कुमार के मुताबिक अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी का कश्मीर घाटी पर असर पड़ेगा और इससे आतंकी संगठनों का मनोबल भी बढ़ सकता है।
🕘अंडमान निकोबार :- केंद्र सरकार अंडमान निकोबार द्वीप समूह के तीन द्वीपों के नाम बदलने की तैयारी में है। सरकार ने तीन द्वीपों के नाम बदलने की तैयारी की है।इन तीन द्वीपों में रोस, नील और हैवलॉक शामिल हैं। सरकार की तैयारी है कि रोस का नाम बदलकर सुभाषचंद्र बोस द्वीप, नील का नाम शहीद द्वीप और हैवलॉक का नाम स्वराज द्वीप कर दिया जाए।
🕘बेंगलुरु:- हाल ही में JDS के एक नेता की हत्या कर दी गई थी। इस बात से गुस्साए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का अब एक वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विवादों में घिर गए हैं। वीडियो में वह किसी को ‘बेरहमी’ से मार डालने का आदेश देते दिखाई दे रहे हैं।
🕘नई दिल्ली :- केंद्र सरकार जल्द ही किसानों और बेरोजगारों को बड़ा तोहफा दे सकती है। इस तोहफे के तहत छोटे, मध्यम किसानों और बेरोजगार युवकों व युवतियों को हर महीने सैलरी मिलेगी, जिससे उनका जीवन यापन आसानी से हो सके।
🕘नई दिल्ली :- पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) के राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह का ब्यान , सरकार ने सिविल सेवा परीक्षाओं में उपस्थित होने के लिए पात्रता के आयु मानदंड में बदलाव किए जाने को लेकर सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है। सभी रिपोर्ट्स और अटकलों पर विराम लग जाना चाहिए।
🕘भोपाल :- पारिवारिक विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मध्यप्रदेश के दमोह जिले के जबेरा थाना इलाके के गांव भाट खमरिया की है। वारदात के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपियों की कार को आग के हवाले कर दिया
🕘पंजाब :- लुधियाना में राजीव गांधी की प्रतीमा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतीमा को तोड़े जाने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है
🕘राजस्थान :- बूंदी शहर में एक बार फिर कांग्रेस नेताओं के होर्डिंग-बैनर फाड़े जाने का मामला सामने आया है। यहां करीब तीन जगहों पर लगे सीएम सहित मंत्रिमंडल के बधाई संदेश वाले होर्डिंग्स-बैनरों को अज्ञात लोगों ने फाड़ दिए। बैनरों के फाड़े जाने के बाद कांग्रेस नेताओं की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं होर्डिंग फाड़े जाने की जानकारी जैसे ही कोंग्रेसियों को लगी तो उनहोंने पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।
🕘ओडिशा :- भुवनेश्वर में बीजू युवा वाहिनी ( बीवाईवी) के लगभग 100 सदस्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भुवनेश्वर में इन सदस्यों को भाजपा में शामिल किया।
🕘गुवाहाटी:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्वी असम के डिब्रूगढ़ जिले में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने देश के सबसे लंबे रेल-सह-सड़क पुल का लोकार्पण किया।श्री मोदी ने 4.94 किलोमीटर लंबी डबल लाइन बीजी ट्रैक और तीन लाइन की सड़क का डिब्रूगढ़ के दक्षिणी छोर से यात्री ट्रेन को झंडी दिखाकर शुरुआत की। उन्होंने इसके साथ ही लाल फीता काटकर थ्री लेन रोड बोगीबील पुल का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया।उद्घाटन करने के बाद श्री मोदी के वाहनों का बोगीबील पुल को पार करने वाले पहला काफिला बना।
अपना प्रदेश उत्तर प्रदेश :
🕘गोरखपुर :- मुख्यमंत्री के शहर यानी गोरखपुर के लोगों को एयरपोर्ट अथॉरिटी तोहफा देने जा रहा है। नए साल में कोलकाता और मुम्बई के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू हो जाएगी 7 जनवरी से बेंगलुरु के लिए विमान सेवा शुरू होने जा रही है साथ ही कुंभ के दौरान गोरखपुर से प्रयागराज तक की विमान सेवा शुरू हो सकती है।
🕘लखनऊ :- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर आज देश उनको नमन कर रहा है। लखनऊ में लोक भवन में आज राज्यपाल राम नाईक के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री राजनाथ सिंह व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने उनको याद किया।
🕘लखनऊ :-प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कानून-व्यवस्था को दुरूस्त करने की कवायद में लगी है। इसी क्रम में यहां 52 आइपीएस अधिकारियों को नया साल आने से पहले पदोन्नति का तोहफा मिला है। इनके साथ 18 सीओ को एएसपी के पद पर प्रमोशन मिला है, जबकि 41 एएसपी को वेतनमान का लाभ दिया गया है।
🕘बाराबंकी :- रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र स्थित धारूपुर गांव में मंगलवार की शाम आतिशबाजी की दुकान में जोरदार विस्फोट हुआ। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना जोरदार रहा कि मृतकों के शव के टुकड़े 200 मीटर दूर जाकर गिरे। घटना में तीन लोगों की मरने की सूचना है, जबकि कई के हताहत होने की जानकारी मिली है।
🕘बहराइच :- महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी। नानपारा कोतवाली अंतर्गत धरसोती पुल के सामने रेलवे पटरी के किनारे मिली महिला की लाश। जिसका चेहरा बुरी तरह से है घायल चेहरा पहचान में नही आ रहा।मौके पर पहुची पुलिस शिनाख्त के लिये नानपारा कोतवाली लाश को ले गए।
🕘वाराणसी :-गोवंश की तस्करी के आरोपियों से साठगांठ के आरोप में कैंट थाने का सिपाही अतिउल्ला खां निलंबित। उत्तर प्रदेश एसटीएफ टीम ने गौ मांस का अवैध व्यापार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था1 नवंबर को एसटीएफ टीम ने गौ मांस का अवैध व्यापार करने वाले पांच अभियुक्तों को लिया था हिरासत में। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ में केंट आरक्षी पाया गया संलिप्त। पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में आरक्षी को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित।
🕘बरेली : तेज़ रफ़्तार कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत। कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेजा। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के लखनऊ हाइवे पर हुआ हादसा।
🕘मिर्ज़ापुर :- तीन राज्यों में चुनाव में मिली हार के बाद एनडीए गठबंधन में मचा हड़कंप, साथ ही प्रदेश में सपा बसपा का होने वाला महागठबंधन भी बना चिंता का विषय है इसके अलावा अपना दल (एस) के राष्टीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने प्रदेश भाजपा पर उपेक्षा का भी लगाया आरोप।कहा सहयोगियों कि प्रदेश भाजपा उपेक्षा कर रही है।यही रवैया रहा तो सोचना पड़ेगा।
🕘चन्दौली :- भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का धरना,रिंग रोड निर्माण का चल रहा है काम,बाजार रेट से चार गुना से अधिक मुआवजे की किसान कर रहे मांग। किसानों ने निर्माण कार्य काम रूकवाया। सपा प्रदेश प्रवक्ता मनोज सिंह पहुँचे धरना स्थल। पुलिस और प्रशासन के लोग किसानों को समझाने में विफल। मुग़लसराय तहसील क्षेत्र के शुल्तानीपुर, मवई, महादेवपुर, शकुरबाद, नईबस्ती गावँ के किसान रिंग रोड में है प्रभावित ।
🕘सोनभद्र :- 22 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार। पप्पू साहनी पुत्र स्व.जोखू साहनी निवासी चन्द्रनगर डाला थाना चोपन को किया गिरफ्तार।एनडीपीएस एक्ट 8/21 के तहत भेजा जेल ।पुलिस ने 22 ग्राम हेरोइन की कीमत 2 लाख 20 हजार रुपये बताया है ।चोपन थाना इलाके के डाला शहीद स्थल से किया गिरफ्तार।
🕘सिद्धार्थनगर :- यहाँ एक ऐसा मेडिकल कालेज बनने जा रहा है जहां गरीब परिवारों के बच्चे भी शिक्षा पाकर डाक्टर बन सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी अादित्यनाथ ने आज इसकी नींव का पत्थर रख दिया है।उन्होंने कहा कि घोषणाओं और नारों से समाज का कल्याण नहीं होता। आज़ादी के 70 वर्षो बाद भी हम गरीबी नहीं मिटा सके। सिर्फ नारेबाजी और लोगों को बांटने की कोशिश होती रही लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने गरीबी मिटाने और सबके विकास के लिए काम किया।
🕘आगरा:- पुलिस ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाई गई दसवीं की छात्रा संजली हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के मुताबिक उसके ममेरे भाई योगेश ने ही पेट्रोल डालकर जलाने की घटना को अंजाम दिया था। इस सिलसिले में पुलिस ने योगेश के ममेरे भाई विजय और आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि योगेश ने संजली की मौत के अगले दिन ही खुदकशी कर ली थी।
🕘लखनऊ :- नेशनल कंफेडरेशन ऑफ बैंक एंप्लॉइज (एनसीबीई) और एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 26 दिसंबर को हड़ताल की घोषणा की है। एसोसिएशन का आरोप है कि केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक बैंकों पर दबाव बनाकर बड़े उद्योगपतियों को हजारों करोड़ का लोन देकर फायदा पहुंचा रहे हैं। आम नागरिकों की बचत के इन रुपयों को उद्योगपति नहीं लौटा रहे हैं और केंद्र सरकार वसूली के लिए सख्त कदम भी नहीं उठा रही है।
🕘अमेठी :- संसदीय क्षेत्र पहुंचीं केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को नए साल से पहले सलोन विधानसभा क्षेत्र की जनता को कई तोहफे दिए। उन्होंने सलोन क्षेत्र में आलू से चिप्स बनाने और कागज बनाने की फैक्टरी खोलने का एलान किया। साथ ही कुम्हारों को इलेक्ट्रॉनिक चाक और लाभार्थियों को मधुमक्खी पालने के लिए प्रमाणपत्र दिए।
🕘अलीगढ़ :- अखिल भारत हिंदू महासभा के महानगर अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने थाना सिविल लाइन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी एवं वर्तमान उपाध्यक्ष हमजा सूफियान सहित कई छात्रों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि एएमयू छात्र प्रदर्शन के दौरान देश विरोधी नारे लगा रहे थे। मशकूर अहमद उस्मानी एवं हमजा सूफियान ने हिंदू महासभा के आरोप को बेबुनियाद करार दिया है।
🕘सोनभद्र :- अटल जयंती सुशासन दिवस पर आयोजित समरसता भोज में परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लिया हिस्सा।आदिवासी ग्रामीणों में बांटे कम्बल।उज्जवला योजना , प्रधानमंत्री आवास और आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र।मंत्री के पुछने पर ग्रामीणों ने कहा नही मिल सरकारी योजनाओ का लाभ ।सिंचाई के लिए पानी न मिलने पर ग्रामीणों ने मंत्री को दिखाया बैनर।राज्यमन्त्री ने बिजली की समस्या को दिखवाने की बात कही ।नगवां ब्लाक के सियरिया गांव में आयोजित था कार्यक्रम।
खबरों के लिए लॉग ऑन करें

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max