*ईजी मार्ट का हुआ शुभारंभ, सांसद रवि किशन ने फीता काटकर किया उद्घाटन*
प्रियंका पांडेय।
शहर गोरखपुर स्थित रुस्तमपुर ढाला के आगे बगहा बाबा मंदिर के पास गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद रवि किशन ने ईजी मार्ट का फीता काटकर शुभारंभ किया।
सांसद रवि किशन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह मार्ट आसपास के लोगों को कवर करेगा।
साथ ही ईजी मार्ट को खुलने से आसपास के लोगों को शहर में दूर जाने की आवश्यकता नहीं है अपनी जरूरत की चीजें लोग यहीं से एक ही छत के नीचे एफएमसीजी सेक्टर से हर प्रकार के सामान ले सकते हैं, साथ ही उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए ईजी मार्ट विरेंद्र कुमार जायसवाल को अग्रसर आगे बढ़ने का शुभाशीष दिया।
ईजी मार्ट के ऑनर विरेंद्र कुमार जायसवाल ने कहा कि ईजी मार्ट को ऐसे लोकेशन पर खोला गया है जहां पर इस क्षेत्र से हर प्रकार के लोग हमारे मार्ट से अपनी जरूरतों के सामान उचित दरों पर प्राप्त कर सकेंगे।
साथ ही हमारे पास एक बहुत ही शानदार प्लान है इस प्लान को ग्राहक अपना कर समान के साथ-साथ और भी अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे।
इस मौके पर मुख्य रूप से ऑनर विरेंद्र कुमार जायसवाल के पिता नंदकिशोर जायसवाल माता गिरिजा देवी सहित हरेंद्र जायसवाल, डॉ डीके सिंह, विजय जायसवा,विनय दुबे, उपेंद्र मिश्रा, जितेंद्र बहादुर चंद, जय यदुवंशी, प्रिंस जायसवाल, अनिल उपाध्याय, उपेंद्र सिंह के साथ-साथ ईजी मार्ट के स्टॉप विकास,सुजीत सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-