वाराणसी: नेशनल टी-20 दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ करने वाराणसी पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने बजरंगबली को किसी भी जाति से होने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि बजरंग बली लोक कल्याण के देवता हैं तो जो लोक कल्याण से जुड़ा होता है उसका कोई धर्म नहीं होता। वहीं जीएसटी की नयी दरों से नाराज़ राहुल गांधी और केजरीवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी नाराज़गी मै दूर नहीं कर सकता क्योंकि उन लोगों को बोलने की आदत है।डॉ सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित नेशनल टी-20 दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारम्भ हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने किया। इस दौरान उन्होंने पिछले कुछ दिनों से चल रहे बजरंग बली की जाति के विवाद पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा की हनुमान जी सभी का कल्याण करने के लिए हैं इसलिए वो किसी एक धर्म के नहीं हो सकते और जो लोक कल्याण करता है उसकी कोई जाति नहीं होती।भाजपा के प्रदेश मंत्री बुक्कल नवाब द्वारा बजरंग बली को मुसलमान और फिर ठाकुर बताये जाने पर उन्होंने कहा कि जो लोग लोक कल्याण करते हैं, उनकी कोई जाति नहीं होती। भगवान् हनुमान भी लोक कल्याण के देवता हैं इसलिए उनकी कोई जाति नहीं है।वहीं हाल ही में कई चीज़ों के जीएसटी स्लैब में परिवर्तन पर नाराज़गी जताने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नाराज़गी के बारे में वित्त राज्य मंत्री ने हंसते हुए कहा कि उनकी नाराज़गी तो मैं दूर नहीं कर सकता। उन लोगों की बोलते रहने की आदत है।





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-