June 30, 2026

वाराणसी में भाजपा स्वच्छता प्रकल्प ने मनाया भारत रत्न महामना और अटल जी का जन्मदिन

Spread the love

वाराणसी: भारत देश के दो भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का आज जन्मदिन पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। क्रिसमस की खुशियों के बीच देश अपने दो महापुरुषों को याद कर रहा है।इसी क्रम में वाराणसी में भाजपा स्वछता प्रकल्प के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर भारत की दोनों महँ विभूतियों का जन्म दिन मनाया।इस दौरान भाजपा स्वछता प्रकल्प के प्रदेश सहप्रभारी रोहित कपूर ने बताया कि आज हमारे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की नीव रखने वाले भारत रत्न मदन मोहन मालवीय जी का जन्म दिवस हम लोगों ने केक काटकर मनाया है।ये दोनों भारत के सपूत देश के लिए मिसाल हैं। देश के युवाओं को इनके आदर्शों पर चलकर देश को तरक्की के पथ पर अग्रसारित करना चाहिए।