*वाराणसी चोलापुर*
*मोटर पार्ट्स की दुकान में सेंधमारी कर हुई लाखों की चोरी*
चोलापुर थाना क्षेत्र में हो रही चोरियों की ताबड़तोड़ घटनाओं पर अंकुश लगाने में चोलापुर पुलिस लगातार नाकाम साबित हो रही है. गुरुवार कि रात चोरों चोलापुर थाना क्षेत्र के बेला गांव में स्थित मोटर पार्ट्स की दुकान में सेंधमारी कर लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बेला स्थित संतोष स्पेयर पार्ट्स के दुकान में सेंधमारी कर दो लाख के सामान सहित 22,000 नगदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है दुकानदार श्रवण कुमार विश्वकर्मा पुत्र महेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा को सुबह टहलने के लिए निकली ग्रामीण महिलाओं ने सेंधमारी कर चोरी की जानकारी दिया. मौके पर पहुंचे स्पेयर पार्ट्स के मालिक श्रवण कुमार विश्वकर्मा ने चोरी की सूचना चोलापुर पुलिस को दिया। बता दें कि चोलापुर थाना क्षेत्र में लगातार ताबड़तोड़ चोरी की घटना घटित होने से ग्रामीण व दुकानदार अब चिंतित हो गए हैं और लगातार चोलापुर पुलिस के ऊपर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं. बीते दिनों में चोरों के द्वारा एक ही रात ताबड़तोड़ छह अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम चोरों के द्वारा दिया गया है जिसका खुलासा अभी तक चोलापुर पुलिस नहीं कर पाई है।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-