May 5, 2026

सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना-अभिलाष राम

Spread the love

*सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना*

 

 

चित्रकूट ब्रेकिंग– *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान*- यह धरती अध्यात्म और वीरों की धरती है आप सब को शिवरात्रि की शुभकामनाएं देता हूं।पीएम मोदी के कारण बुंदेलखंड की धरती स्वर्ग तुल्य हो गई है, हम आभारी हैं पीएम के जो बुंदेलखंड की धरती को स्वर्ग तुल्य बनाया।बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे का कार्य पूरा होते ही दिली की दूरी 5-से 6घंटे हो जाएगी।कोल जातियों को अभियान चलाकर देंगे CM/PM आवास, अब हर घर नल और हर खेत में पानी पर योजनाओं के तहत दे रहे हैं।रसिन और चिल्लीमल परियोजनाओं से 5000 हेक्टेयर की भूमि होगी सिंचित।दोनों परियोजनाओं में 200 करोड़ के लगभग खर्च हुआ।यँहा के DM को कहूंगा कि जो रसिन और चिल्लिमल परियोजना है उनमें यँहा के बीटेक और पॉलिटेक्निक छात्रों को रोजगार दें।आज जो किसानों को गुमराह कर रहे हैं जब इनकी सरकार मैं इनको अवसर मिला था तो उन्होंने क्या किया?यही लोग हैं जो किसानों को भड़का रहे हैं, 2014 में मोदी जी की सरकार बनी तो राज्य को पैसा दिया तो राज्य ने पैसा नहीं लिया। हमारी सरकार बनी तो हमने पैसा लिया और परियोजनाओं को पूरा किया।किसान योजना के तहत बटाईदार किसानों को भी 500000 का बीमा देंगे।

*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*