

राणसी बाबतपुर : स्थानीय क्षेत्र के गंगापुर स्थित नारायणी चैलेंजर कान्वेंट स्कूल में रविवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि किरन मिश्रा ने मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान ताइक्वांडो, कराटे, योगा व नृत्य का आयोजन हुआ जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान स्कूल के विद्यार्थी महक सिंह, आंचल पाल का चयन राज्य ताइक्वांडो में होने पर स्कूल के लोगों ने बधाई दिया। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक नारायणी सिंह, प्रधानाचार्य रंजीत सिंह समेत विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे।www.mvdindianews.in

More Stories
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-