मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरा आज से
दो दिनों के दरम्यान मुख्यमंत्री क्षेत्र के छह जनपदों का करेगे दौरा
मुख्यमंत्री सुबह 9.50 बजे जालौन पहुंचेंगे
जालौन में आधा घंटे रुकने के बाद ललितपुर के लिए करेंगे प्रस्थान
सुबह 11 बजे ललितपुर पहुंचकर बंडई बांध परियोजना का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री
ललितपुर में वे 40 मिनट रुकेंगे
दोपहर 12.05 बजे झांसी के राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचेगे मुख्यमंत्री
जीआईसी में मुख्यमंत्री जनसभा को करेगे संबोधित , साथ ही 27 परियोजनाओं का लोकार्पण व 21 परियोजनाओं का करेगे शिलान्यास
साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी देंगे मुख्यमंत्री
डेढ़ बजे सीएम सर्किट हाउस पहुंचेंगे। तीन बजे तक सर्किट हाउस में रुककर जनप्रतिनिधियों व पार्टी के पदाधिकारियों से करेगे भेंट
दोपहर 3.20 बजे हेलीकॉप्टर के जरिये ग्राम भरपुरा पहुंचेंगे।
जहाँ हर घर नल – घर घर जल योजना का निरीक्षण करेंगे।
शाम चार बजे नगर निगम पहुंचकर स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनाए जा रहे कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे।
शाम 4.40 बजे वे आयुक्त सभागार पहुंचेंगे। जहाँ दो घंटे तक मंडल के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
शाम 6.55 बजे सर्किट हाउस पहुंच जाएंगे।रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में होगा।
कल सुबह 9 बजे पुलिस लाइन के हेलिपैड से महोबा के लिए प्रस्थान करेगे मुख्यमंत्री
महोबा से मुख्यमंत्री चित्रकूट और बांदा भी जाएंगे।
बांदा से शाम 4.45 बजे वे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-