वाराणसी: वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नक्खीघाट में रविवार सुबह धमाके की आवज से सनसनी मच गयी। जोरदार धमाके को सुनकर लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां पांच लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में तड़पते दिखे, जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक धमाका गुब्बारे में हवा भरने वाले सिलेंडर के फटने से हुआ है।
बताया जा रहा है कि नक्खीघाट इलाके में सिराजुद्दीन के घर में कुछ लोग किराये पर रहते हैं। इसी में से एक व्यक्ति कल्लू नामक गुब्बारे में हवा भरने का काम करता है। धमाके की जानकारी होते ही चेतगंज सीओ अंकिता सिंह ने मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
सीओ अंकिता सिंह के अनुसार कल्लू नामक व्यक्ति सुबह जब गुब्बारे में हवा भर रहा था उसी वक्त उसमें धमाका हुआ है। पुलिस अधिकारी की मानें तो इसमें अबतक पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें कबीरचौरा और दीनदयाल अस्पताल भेजा गया है। धमाके में मकान मालिक सिराजुद्दीन की लड़कियां भी घायल हुई हैं, इसमें एक व्यक्ति जोकि जेसीबी चालक है उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की सूक्ष्मता से जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है।
www.mvdindianews.in

More Stories
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-