*रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर ने ट्रेन में छूटा हुआ सूटकेस महिला यात्री को ढूंढ कर सौंपा*
*सूटकेस में कीमती सोने के जेवरात व ₹ ₹162780 थे*
गोरखपुर। रेलवे सुरक्षा बल ने ईमानदारी का मिसाल पेश करते हुए मुंबई से यात्रा कर रही महिला यात्री के ट्रेन में छूटे हुए सूटकेस को ढूंढ कर उन्हें सौंपा। मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई से बस्ती तक लोकमान्य तिलक ट्रेन से यात्रा कर रही महिला यात्री आलिया खातून का सूटकेस बस्ती रेलवे स्टेशन पर उतरते हुए जल्दबाजी में ट्रेन की B2 बोगी के बर्थ नंबर 57 के नीचे छूट गया। बस्ती से ट्रेन रवाना होने के बाद महिला यात्री को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल के कंट्रोल रूम को दिया ट्रेन जब गोरखपुर पहुंची ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के उप-निरीक्षक लखन सिंह मीना व उनकी टीम ने B2 बोगी के बर्थ नंबर 57 के नीचे चेक करने पर सूटकेस प्राप्त कर लिया।इसकी सूचना महिला यात्री को दी गई।महिला यात्री के गोरखपुर आने पर उनकी पहचान सुनिश्चित करने के बाद सूटकेस उन्हें सौंप दिया गया। इस सूटकेस में कीमती सोने के जेवरात कपड़े व ₹162780 नगद थे।सूटकेस पाने के बाद महिला यात्री ने रेलवे सुरक्षा बल के ईमानदारी की भूरी भूरी प्रशंसा किया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-