April 30, 2026

फतेहपुर जनपद के विकासखंड धाता में आरक्षण सीट के लिए आपत्ती पत्र दिया गया जिला अधिकारी को- अमित कुमार प्रजापति

Spread the love

फतेहपुर ब्रेकिंग न्यूज़

 

फतेहपुर जनपद के विकासखंड धाता में आरक्षण सीट के लिए आपत्ती पत्र दिया गया जिला अधिकारी को

 

उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है लोग अपनी आरक्षण सीटों को पाने के लिए काफी इंतजार किए हुए थे जब आरक्षण सीट आई उसके पश्चात लोगों के मन फूले नहीं समाए कहीं तो लोगों का दिल ही टूट गया ऐसा ही एक मामला देखने को मिला है उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा बताया गया था की 1995 से लगाकर 2015 तक जो सीट कभी आरक्षण में नहीं आई है या नहीं आरक्षित की गई हैं उन्हें सर्वप्रथम आरक्षण दिया जाएगा लेकिन फतेहपुर जनपद के विकासखंड धाता ग्रामसभा बरैचा में कभी भी ओबीसी सीट नहीं आई है और पंचायती राज अधिकारी ने इस बार फिर से सामान्य सीट ग्रामसभा बरैचा को प्रदान की जिसके कारण गांव के लोग नाराज हो गए क्योंकि जब जिला प्रशासन ने बताया था कि 1995 से पहले या उसके बाद जो सीट कभी आरक्षित नहीं हुई सर्वप्रथम उसे आरक्षण दिया जाएगा गांव के लोगों का कहना है कि हम आपत्ति पत्र देकर के सरकार से अपना हक मांगेंगे वही गांव के लोगों ने आपत्ति पत्र लेकर के जिला अधिकारी फतेहपुर व पंचायती राज अधिकारी फतेहपुर को दिया