August 27, 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का विवरण दिनाँक 03.03.2021- अजय मिश्रा

Spread the love

*उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का विवरण दिनाँक 03.03.2021*

 

01. *कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर:* थाना सेक्टर 24 क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मोरना शराब के ठेके के पास सेक्टर 35 नोएडा से थाना सेक्टर 24 पुलिस टीम द्वारा *25000₹ का इनामिया शातिर अन्तर्राज्यीय वाहन चोर* वाहिद उर्फ डाक्टर वाहिद सहित वाहन चोरों को फर्जी नम्बर प्लेट उपलब्ध कराने वाले अंकुर तथा वाहन चोरो को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले शुऐब को गिरफ्तार किया गया है. *अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 02 होण्डा सिटी, 01 मारूति ब्रेजा, 01 वैगनार कार, 01 तमंचा, कारतूस, 01 चाकू, 07 स्टेयरिंग लॉक मय चाबी अलग-अलग कम्पनियों के, 15 नम्बर प्लेटे, 29 कार की चाबियाँ अलग -अलग कम्पनियों कीभारी संख्या में गाड़ी चोरी करने के टूल्स/समान मय इल्कट्रोनिक डिवाइसेस के बरामद किया गया तथा निशांदेही पर चोरी की 03 कार बरामद हुई हैं.* अभियुक्त वाहिद उर्फ डॉक्टर वाहिद लगातार नोएडा एनसीआर मे वाहन चोरी की घटनाएँ कारित कर रहा था व फरार चल रहा था. अभियुक्त के ऊपर नोएडा एनसीआर मे लगभग 50 से अधिक मुकदमे वाहन चोरी के दर्ज हैं.

 

02. *जनपद बागपत:* थाना कोतवाली बागपत पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान सम्राट प्रथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज के पास से *नशीले पदार्थो के 04 शातिर तस्कर-* शहजाद मलिक व वैंकटलक्ष्मी उर्फ स्वाति निवासीगण हुसैनपुर कलां थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर, हसमद व श्रीमती इरफाना निवासीगण ग्राम खडौली थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया है. *गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 46 किलोग्राम गांजा कीमत करीब 08 लाख रूपये एवं तस्करी मे प्रयुक्त 01 स्कार्पियो गाड़ी बरामद की गई है.*

 

03. *जनपद बाराबंकी:* थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर *04 शातिर लुटेरे अभियुक्तगण-* राकेश निवासी सलेमपुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी, सर्वजीत निवासी इब्राहिमाबाद थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी, विजय व अवधेश निवासीगण मोहम्मदपुर उपाध्याय थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी को लालपुर मोड़ थाना असन्द्रा से गिरफ्तार किया गया. *अभियुक्तगण के पास से चोरी के कुल 13 मोबाइल फोन, 01 तमंचा व मोटसाइकिल बरामद किया गया है.* अभियुक्तगण द्वारा जनपद बाराबंकी के अलावा अयोध्या, अमेठी व रायबरेली में भी मोबाइल छीनना स्वीकार किया है.

 

04. *जनपद श्रावस्ती:* थाना सोनवा पुलिस द्वारा 07 शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है *जिनके कब्जे से चोरी की 16 मोटरसाइकिलें बरामद की गई है. बरामद मोटरसाइकिल में से 07 जनपद बाराबंकी, 02 जनपद लखनऊ, 02 श्रावस्ती, 02 जनपद बहराइच, 03 अन्य स्थानों से चोरी होना पाई गई है.* बरामदगी करने वाले टीम को 20000₹ के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया.

 

05. *जनपद इटावा:* थाना चौबिया क्षेत्रान्तर्गत हुयी *लूट की घटनाओं का सफल अनावरण* करते हुए थाना चौबिया पुलिस व एसओजी द्वारा चौपला-वेवर मार्ग पर नगला पीपल तिराहे के पास से *अन्तरजनपदीय लूट/ चोरी गिरोह के 03 सदस्यों-* राजा उर्फ अभिमन्यु उर्फ हनी निवासी नगरिया यादवान थाना भरथना इटावा, दिलीप उर्फ सीपू निवासी नगला वसी थाना बकेवर इटावा व सुनील निवासी नगला खेमी थाना चौबिया इटावा को गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से लूट के गहने, 01 मोबाइल, 01 मोटर साइकिल टीवीएस अपाचे, 01 मोटर साइकिल स्प्लेंडर बरामद किया गया है.*

 

06. *जनपद सीतापुर:* थाना लहरपुर से सम्बन्धित *वर्ष 2017 के गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में मानीटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप* अभियुक्त प्रकाश उर्फ बाबा निवासी चिमनी जनपद खीरी को न्यायालय विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर कोर्ट-2 सीतापुर द्वारा *02 वर्ष का कारावास व 5000₹ के अर्थदंड की सजा सुनायी गयी.*

 

06. *जनपद सीतापुर:* थाना तालगांव से सम्बन्धित *वर्ष 2013 के मारपीट,छेड़खानी व एससी एसटी एक्ट के मुकदमे में मानीटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप* अभियुक्तगण- अवधेश, कौशल व दिनेश निवासीगण ग्राम बहवूदपुर थाना तालगांव सीतापुर को न्यायालय विशेष न्यायधीश (एससी/एसटी एक्ट) सीतापुर द्वारा *04-04 वर्ष का कारावास व कुल 14000₹ के अर्थदंड की सजा सुनायी गयी है.*

 

07. *जनपद गोरखपुर:* थाना गीडा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान जीरो पॉइंट से टोल प्लाजा के बीच में टाटा 407 मिनी ट्रक को रोककर शातिर शराब तस्कर कुलदीप सिंह निवासी हरा पुरा थाना रनिया जनपद सिरसा हरियाणा को गिरफ्तार करते हुए *उसके कब्जे से ट्रक में लदी 148 पेटी अंग्रेजी शराब ऑफिसर चॉइस व इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बरामद की गई है.*

 

08. *जनपद प्रतापगढ़:* थाना पट्टी पुलिस द्वारा *शातिर लुटेरों के गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 04 लुटेरे अभियुक्तगण-* इरशाद, मोहम्मद कलीम व रजनीश उर्फ ऋषि निवासीगण पूर्वी सदरपुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ तथा नन्हे उर्फ अरमान राईन निवासी रायपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से लूट के 06 मोबाइल फोन, 04 तमंचे, कारतूस, लूट के 378010₹ नगद व लूट की घटना में प्रयुक्त 04 मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता प्राप्त की है.*

 

09. *कमिश्नरेट लखनऊ:* थाना सरोजनी नगर पुलिस व डीसीपी सेंट्रल की सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा *अवैध शराब की तस्करी कर अपमिश्रण करने वाले गिरोह के 25000- 25000₹ के 02 इनामिया अभियुक्तगण-* अनिल वर्मा निवासी आजादनगर थाना कृष्णा नगर लखनऊ व मंगलेश निवासी रामनगर थाना आलमबाग लखनऊ को शहीद पथ सर्विस रोड प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. अभियुक्तगण के निशांदेही पर उसके 02 अन्य साथियों पिंटू शुक्ला उर्फ अरविंद शुक्ला तथा ऋषि जायसवाल को गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से 1320 फर्जी कूटरचित रैपर, 50 ढक्कन रेडिको खेतान लिमिटेड कंपनी के व प्लास्टिक की बोरी में 200 खाली प्लास्टिक की शराब की शीशियां बरामद की गई हैं.*

 

10. *जनपद हाथरस:* थाना सासनी क्षेत्रअंतर्गत ग्राम नजरपुर में *दिनांक 01.03.2021 को महिलाओं के आपसी कहासुनी के उपरांत हुई हत्या की घटना के संबंध में वांछित चल रहे 25000- 25000₹ रुपए के 02 इनामिया अभियुक्तगण* रोहिताश शर्मा तथा निखिल शर्मा निवासी ग्राम नौजरपुर थाना सासनी जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है.