May 26, 2026

एक साल बाद 50% बच्चों के साथ खुले स्कूल- अजय मिश्रा

Spread the love

एक साल बाद 50% बच्चों के साथ खुले स्कूल,

UP में आज से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल;

खेलकूद और लंच ब्रेक नहीं होगा,

सिर्फ 3 घंटे के ही होंगे सभी क्लास

दो शिफ्ट में चलेंगे स्कूल सभी स्कूल

सभी स्कूलों को कोविड गाइडलाइन का करना होगा पालन,

अभिभावकों की लेनी होगी अनुमति

संक्रमण को देखत राजधानी लखनऊ में बच्चो का लंच ब्रेक नहीं होगा,

एक कक्षा में सिर्फ 20 बच्चे बैठेंगे

स्कूलों में कोविड गाइड़लाइन का पालन करना होगा

कोरोना प्रोटोकॉल के तहत समस्त विद्यालयों में बच्चे पहुंचेंगे तथा ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी।

पहले दिन प्रत्येक कक्षा के 50 फीसद बच्चों को ही बुलाया जाएगा‚

इसके बाद अगले दिन शेष बचे 50 फीसद बच्चों की कक्षाएं लगेंगी।

इसके अतिरिक्त जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या अधिक है‚ वहां दो पालियों में कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

इस दौरान स्कूलों में न तो खेलकूद होंगे‚ न ही किसी आयोजन को करने करने की छूट मिलेगी।

परिषदीय स्कूलों में खेलकूद को छूट प्रदान की गई है।

कोविड प्रोटोकाल के तहत बच्चों में छह फिट की दूरी और मास्क जरूरी होगा।

नए एडमिशन के दौरान अर्हता पूरी करने के लिए अभिभावकों को ही बुलाया जाएगा‚ बच्चों को नहीं।

विद्यालयों को आयोजनों से बचना होगा‚

बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग करानी होगी।

बाहरी वेंडर विद्यालय के अन्दर खाद्य सामग्री नहीं बेंच सकेंगे।

विद्यालय अथवा उसके आस–पास स्वास्थ्य कर्मी‚ नर्स व डाक्टर की व्यवस्था होनी चाहिए।

बच्चों के रिक्शे‚ बसों आदि के नियमित सैनिटाइजेशन की व्यवस्था होना चाहिए।

इस दौरान बच्चों को पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था होनी चाहिए

विद्यालयों में शिक्षकों व छात्रों की नियमित जांच की व्यवस्था सभी स्कूल प्रबंधन को करना होगा