June 12, 2026

कानपुर में जाजमऊ पुराना गंगा पुल मरम्मत के लिए 6 मार्च से 20 दिन बंद रहेगा- अजय मिश्रा

Spread the love

कानपुर में जाजमऊ पुराना गंगा पुल मरम्मत के लिए 6 मार्च से 20 दिन बंद रहेगा। जरूरत पड़ने पर पांच दिन और बंद रखा जाएगा। एनएचआई के इस प्रस्ताव पर एसपी ट्रैफिक ने भी सहमति जताई है। इस दौरान लखनऊ से आने वाली लेन का ट्रैफिक छह किलोमीटर पहले शुक्लागंज के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। कार और दोपहिया वाहन शुक्लागंज के गंगा पुल से कानपुर होते हुए आगे निकल सकते हैं। भारी वाहन गंगा बैराज के रास्ते जीटी रोड पर निकलेंगे।1975 में पुराना गंगा पुल चालू हुआ था। उससे पहले भारी और हल्के वाहन शुक्लागंज के पुराने पुल से उन्नाव होते हुए लखनऊ की ओर जाते थे। 2009 में और फिर पिछले वर्ष मरम्मत की गई पर पुल फिर टूट गया। तीन साल पहले नोएडा की कम्पनी ने तकनीकी परीक्षण के बाद रिपोर्ट दी थी कि पुल की बीयरिंग, बेड ब्लॉक, फुटपाथ और नीचे की स्लैब जर्जर हो चुके हैं। इसकी नए सिरे से मरम्मत की जरूरत है। इसके बाद बिटुमिन्स मैस्टिक सड़क बनाने के बाद ही इस्तेमाल किया जाए।