वाराणसी पुलिस:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी, के निर्देशन में जनपद में वर्तमान समय में चल रही मादक पदार्थों व पशु की तस्करी के अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बडागाँव के निर्देशन में दिनांक 19.12.2018 प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद की पुलिस टीम के उ0नि0 राम प्रकाश यादव चौकी प्रभारी खजुरी मय हमराहियान देख भाल क्षेत्र रात्रि गस्त के दौरान साधू की कुटिया के पास से ट्रक संख्याः यू0पी0-19 टी0-0174 में भैस व भैसा ठूस -2 लादकर बिहार की ओर जा रहे पशु तस्करों को रुकने का इशारा किया गया तो उक्त ट्रक चालक द्वारा पुलिस वालो को जान से मारने कि नियत से गाड़ी चढाने का प्रयास कर भागने लगा। मौके मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा हिकमत अमली से घेरबन्दी कर उक्त वाहन को रोककर समय करीब 13.30 बजे 02 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया तथा उक्त ट्क की तलाशी ली गयी तो उसके अन्दर से 14 राशि भैंस/भैंसा क्रूरता पूर्वक बधे हुए बरामद हुए। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तारअभियुक्तगण का विवरण-*
इरशाद पुत्र यामीन खाँ निवासी बरनावा थाना बिनोली जनपद बागपत उ0प्र0 उम्र लगभग 35 वर्ष
समीम पुत्र मोहर्रम अली निवासी गंगेरु थाना कांधला जनपद शामली उ0प्र0 उम्र लगभग 27 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
वाहन संख्या यू0पी0-19 टी0 0174 ट्रक
14 राशि भैस भैसा जिन्दा
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*
उ0नि0 राम प्रकाश यादव, का0 नरेन्द्र कुमार यादव, का0 अजीत कुमार, का0 दीपक वर्मा, का0 प्रकाश चन्द थाना मिर्जामुराद वाराणसी।

प्रभारी निरीक्षक
सोशल मीडिया सेल
वाराणसी।





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-