*एक्शन में एसपी क्राइम एन्टी रोमियों पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश*
*महिलाओं की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी- एसपी क्राइम*
*एसपी क्राइम ने सभी थानों पर पिंक लेटर बॉक्स लगवाने और शिकायतें मिलने पर जांच कर कार्यवाही का निर्देश दिया*
*गोरखपुर*- स्कूल कालेज कोचिंग संस्थाए पार्क आदि कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत अब धीरे धीरे खुलते जा रहे है ऐसे में महिलाएं छात्राएं सभी का अब घर से बाहर निकलना भी हो रहा है महिलाओं की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ महेंद्र पाल सिंह ने पुलिस लाइन के वाइट हाउस सभागार में जिले के सभी 28 थानों पर तैनात एंटी रूमियों पुलिस कर्मियों उप निरीक्षकों और महिला आरक्षियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया। बैठक में एसपी क्राइम से सभी को कड़े निर्देश दिए है की जनपद में जितने भी पुलिसकर्मी एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत लगे हुए है वो अपने कर्तव्यों का निर्वाहन पूरी ईमानदारी और मेहनत से करे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी साथ ही उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से कहा की सभी थानों पर पिंक लेटर बॉक्स अनिवार्यरूप से लगवाए और बॉक्स को रोजाना खोल कर चेक करे अगर किसी व्यक्ति या महिलाओं के द्वारा किसी शोहदे की शिकायत की गयी है तो जांच कर तुरंत आवश्यक कार्यवाही करे एसपी क्राइम ने स्टाकिग के बारे में भी बताया की स्टाकिग यानी किसी महिला का पीछा करना उसको मानसिक तौर पर परेशान करना महिलाओं पर कमेंट करना ये सबसे खतरनाक अपराध होता है पीछा करने वाले शोहदों पर विशेष ध्यान दे और इनपर आवश्यक कार्यवाही करे। साथ ही स्कूल कालेज बाज़ारो रेलवे स्टेशन बस स्टेशन कोचिंग सेंटर आदि जगहों पर विशेष ध्यान दे हॉट स्पॉट पर छेड़खानी छिनौति आदि की घटनाओ को रोकने के लिये पेट्रोलिंग करते रहे जो भी महाविद्यालय है वहा पर जाकर टीचर से मिले छात्राओं को जागरूक करे। जहा पर लोग शराब पीते है उस रास्ते से महिलाएं जाना पसन्द नही करती है इस पर भी ध्यान से ताकि महिलाओं के साथ किसी तरह की कोई अभद्रता न कर सके। एसपी क्राइम ने ये भी कहा की अगर आपसी सहमति से दो लोग पार्क आदि स्थानों पर बैठे है तो उनको बेवजह परेशान न करे। पार्को आदि स्थानों पर विशेष ध्यान दे की कोई शोहदे तो नही है वो किसी को परेशान तो नही कर रहे है इस पर भी विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है जितने भी पुलिसकर्मियों को एन्टी रोमियो अभियान में लगाया है सभी लोग पूरी मुस्तैदी के साथ क्षेत्रों में रहेगे किसी को भी अनावश्यक परेशान नही करेगे एन्टी रोमियो अभियान का उद्देश्य किसी को भी सार्वजनिक अपमानित नही करना है ऐसे लोगो पर सिर्फ कानूनी कार्यवाही करे।
प्रियंका पांडेय।



More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-