April 17, 2026

महंगाई के विरुद्ध गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक ने भरी हुंकार, खाली गैस सिलेंडर लेकर निकाला मोर्चा- अजय मिश्रा

Spread the love

*महंगाई के विरुद्ध गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक ने भरी हुंकार, खाली गैस सिलेंडर लेकर निकाला मोर्चा*

फतेहपुर। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा है कि सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं के हित में कार्य करने की बजाय उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने का काम कर रही है-हेमलता पटेल। महंगाई आसमान छू रही है, महामारी के चलते लोग पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं ऊपर से सरकार बेपरवाही दिखाते हुए डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के दाम बढ़ा कर लोगों के घावों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है सरकार।

गुलाबी गैंग की महिलाओं ने सड़क पर सिलेंडर रख, हाँथ में चिमटा, बेलन व तवा लेकर सड़क पर उतरी आक्रोशित महिलाएं, किया जोरदार प्रदर्शन। रसोई गैस व डीजल-पेट्रोल की बेतहाशा मूल्य वृद्धि से नाराज महिलाओं नें सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, बढ़ी हुई कीमतों को कम करने हेतु की पुरजोर मांग। 👇