June 1, 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का विवरण दिनाँक 26.02.2021- अजय मिश्रा

Spread the love

*उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का विवरण दिनाँक 26.02.2021.*

 

01. *कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर:* थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा *बीती रात सिगरेट से भरे वाहन की लूट की घटना का खुलासा करते हुए शातिर लुटेरे अपराधियों से हुई मुठभेड़ में 03 लुटेरों-* रोहित, कपिल कुमार व रोहित निवासीगण ग्राम घोड़ी बछेड़ा थाना दादरी को *गोली लगने से घायल होकर* उनके बाल अपचारी 02 साथियों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. *अभियुक्तगण के कब्जे से लूटी गयी टाटा गाड़ी, 03 तमंचे, कारतूस,14 गत्ता सिगरेट व 01 चाकू बरामद किया गया है.*

 

02. *जनपद मुजफ्फरनगर:* थाना भोपा क्षेत्र अंतर्गत *वर्ष 2014 में ग्राम सिकन्दरपुर में घर में घुसकर अवैध असलहे से गोली मारकर हत्या का प्रयास* किये जाने के सम्बन्ध में दर्ज अभियोग में *मॉनिटरिंग सेल द्वारा माननीय न्यायालय में प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप* न्यायालय ADJ-11 मुजफ्फरनगर द्वारा अभियुक्त प्रदीप निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना भोपा जनपद मुज़फ्फरनगर को *10 वर्ष के कठोर कारावास व 10,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है.*

 

03. *जनपद मुरादाबाद:* थाना नागफनी पर *दिनांक 21.02.2021 को वादी की पत्नी शबाना के अपने बच्चों के साथ घर में अकेले रहने के दौरान रात्रि में 04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रुपए व आभूषणों की लूट करने की घटना का अनावरण* करते हुए वादी मुकदमा की *पीड़िता पत्नी शबाना द्वारा अपने चचेरे देवर के साथ प्रेम प्रसंग के चलते पति को फंसाने की नियत से लूट की झूठी योजना बनाया जाना* पाते हुए अभियुक्तगण श्रीमती शबाना परवीन निवासी मोतीबाग थाना नागफनी मुरादाबाद व रिहान निवासी बाग थाना नागफनी मुरादाबाद को गिरफ्तार करते हुए *उनकी निशांदेही पर लूट के 52000₹ नगद व सोने चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं.*

 

04. *जनपद महोबा:* थाना पनवाड़ी पुलिस द्वारा झांसी हरपालपुर लिंक तिराहा मार्ग पर *चेकिंग के दौरान अपाचे सवार 03 शातिर अपराधियों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 25000₹ के इनामिया अभियुक्त* अंशु राजपूत को *गोली लगने से घायल होकर उसके साथियों 25000₹ के इनामिया* विकास राजपूत व प्रीतम के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है़. *अभियुक्तगण के कब्जे से 03 तमंचे कारतूस व 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई है.* सभी गिरफ्तार अभियुक्त अंतर्जनपदीय शातिर लुटेरे हैं जिन पर पूर्व के कई मुकदमे दर्ज हैं.

 

05. *जनपद मिर्जापुर:* थाना चुनार पुलिस द्वारा भेड़िया तिराहे पर गश्त के दौरान धौहा पहाड़ी पर से *02 मोटरसाइकिल पर सवार 04 शातिर वाहन चोरों-* शैलेश, अजय उर्फ छोटू, साकेत उर्फ गोलू व गुप्तेश्वर को गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से चोरी की 06 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं.*

 

06. *जनपद अलीगढ़:* थाना पिसावा क्षेत्र में *दिनांक 24.02.2021 को कस्बा पिसावा में राजा ज्वेलर्स के मालिक के साथ हुई लूट का खुलासा करते हुए* थाना पिसावां पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा पिसावा खुर्जा मार्ग पर ग्राम जलोकरी गेट के पास चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी सवार दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर *उनके कब्जे से 02 तमंचे, कारतूस व लूटी गई रकम के 50000₹ व 01 स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है.*

 

07. *जनपद बुलंदशहर:* थाना अरनिया पुलिस द्वारा *गैंगस्टर एक्ट में वांछित व 20000₹ के पुरस्कार घोषित अभियुक्त* रवि निवासी ग्राम ढ़कपुरा थाना अरनिया बुलंदशहर को उसके साथी करनपाल के साथ ग्राम मदकौला के पास से गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से 01 तमंचा, कारतूस व 01 चाकू बरामद किया गया है.*

 

08. *जनपद शाहजहॉंपुर:* थाना गढिया रंगीन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर *शातिर मादक पदार्थ तस्कर* सूरज पाल निवासी ग्राम मीरपुर माफी थाना तिलहर शाहजहाँपुर को गिरफ्तार करते हुए *उसके कब्जे से 250 ग्राम चरस कीमत लगभग 25 लाख रुपये बरामद करने में सफलता प्राप्त की है.*

 

09. *जनपद खीरी:* थाना ईसानगर पुलिस द्वारा *चोरी के मुकदमों में वांछित शातिर चोर व 10000₹ के इनामिया अभियुक्त* सीताराम निवासी बेतीपूरब थाना ईसानगर जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया है.

 

10. *जनपद सहारनपुर:* थाना मंडी क्षेत्र में *वर्ष 2019 में दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मुकदमे में मानीटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप* अभियुक्त आसिफ को न्यायालय द्वारा *20 वर्ष के कठोर कारावास व 45000₹ के जुर्माने से दंडित किया गया है.*