June 1, 2026

सीतापुर-प्रभारी निरीक्षक नैमिषारण्य द्वारा बताया गया- अजय मिश्रा

Spread the love

*सीतापुर-प्रभारी निरीक्षक नैमिषारण्य द्वारा बताया गया कि कल दिनांक 25.02.2021 को शीलू उम्र 35 वर्ष पत्नी सुनील नाई निवासी कुर्सी हटौरा थाना संदना सीतापुर अपने मायके ग्राम बसईडीह जाने हेतु सिधौली चली गयी जहाँ से वह मिश्रिख चौराहे पर आ गयी,*

 

मिश्रिख चौराहे पर अपनी ठेलिया से गुजर रहे रामकृष्ण पुत्र कढ़िले ग्राम श्रीनगर मजरा मरेली थाना नैमिषारण्य के साथ चली गयी,

 

*कढिले अपने दो पुत्रो व बहू के साथ निवास करता है,*

 

आज अपराह्न यूपी-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला के साथ रामकृष्ण व उसके पुत्र संजय द्वारा बुरा काम व जान से मारने का प्रयास किया,

 

*पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी रामकृष्ण एवं संजय को हिरासत में ले लिया गया,*

 

महिला को प्रभारी निरीक्षक अटरिया, थानाध्यक्ष संदना व प्रभारी महिला थाना के साथ प्राथमिक उपचार के पश्चात उचित उपचार हेतु जिला अस्पताल सीतापुर भेजा गया है,

 

*महिला के पति ने पूँछताछ में बताया कि 03 वर्ष पहले महिला काफी झुलस गयी थी जिसका उपचार प्रचलित था।*

 

इलाज के प्रभाव में आकर वह विक्षिप्त व्यवहार करती है तथा बिना बताए घर से अक्सर निकल जाती है

 

*वर्तमान में महिला के पैर में सामान्य रूप से झुलसने की चोट है तथा शेष चोटें पुरानी हैं,*

 

चिकित्सक के अनुसार महिला पूर्ण रूप से सामान्य व खतरे से बाहर है। शीलू उपरोक्त विवाहित एवं मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

 

*दोनो आरोपी रामकृष्ण एवं संजय पुलिस हिरासत में है जिनसे पूँछताछ की जा रही है।*

 

प्रकरण के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

*घटना को अतिरंजित करके बताया जा रहा है। पीड़िता के कथन के अनुसार कार्यवाही करते हुए शेष अन्य तथ्यों के भी सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।*

 

घटना के सम्बन्ध में मीडिया को भी ब्रीफ कर दिया गया है।

 

*अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, प्रभारी निरीक्षक नैमिषारण्य व प्रभारी निरीक्षक मिश्रिख पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद,*

 

आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। कानून/शांति व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है,