
वाराणसी । पीएम मोदी के पहले उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विदेश मंत्रि सुषमा स्वराज का पदार्पण हो सकता है । सुषमा स्वराज भारतीय प्रवासी दिवस की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 26 दिसंबर को वाराणसी आ सकती हैं । सुषमा स्वराज की इस सम्भावित दौरे को लेकर वाराणसी प्रशासन उनके आगमन की तैयारियों में लग चुका है ।
जनवरी में होने वाले भारतीय प्रवासी दिवस की तैयारियों को लेकर के युपी और केंद्र सरकार काफी संजीदा हैं । बड़ालालपुर स्थित वाराणसी ट्रेड सेंटर में बने एनआरआई विभाग के अधिकारी प्रतिदिन की समिक्षा रिपोर्ट युपी और केंद्र सरकार को दे रहे हैं ।जिसमें विशेष रूप से विदेश मंत्रालय शामिल है ।
खास बात ये है कि जनवरी में होने वाले इस दिवस के लिए यहां आने वाले प्रवासियों ने संख्या अब तक 2500 हो गयी है ।इन लोगो ने ऑनलाइन रजिस्टर्ड करा लिया है । दिसंबर माह के अन्त तक ये संख्या 5000 हजार का आकड़ा पार कर सकती है ।
www.mvdindianews.in





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-