वाराणसी:भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना *प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना* को जनमानस तक पहुचाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के द्वारा (सीएमओ)ऑफिस से एक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया रैली को जिला सूचना अधिकारी *श्री प्रश्नना पांडेय* जी के द्वारा हरि झंडी दिखा कर रवाना किया गया । आयुष्मान भारत जनजागरूकता रैली (सीएमओ)ऑफिस दुर्गाकुंड से होते हुए , भेलूपुर, रविन्द्रपुरी, लंका होते हुए सुसुवाहि में समापन हुआ। रैली में शामिल लोगे के द्वारा विभिन्न स्थानों पर लोगो को आयुष्मान भारत योजना को जानकारी दी गई, जिला सूचना अधिकारी श्री प्रश्नना पांडेय जी के द्वारा बताया गया कि आयुष्मान भारत भारत सरकार की प्रमुख योजना है जिसमे पात्र लोगो को चयनित हॉस्पिटल में 5 लाख का प्रत्येक वर्ष मुफ्त मे इलाज होगा, श्री प्रशन्न पांडेय जी ने बताया कि वाराणसी जिले में कुल 8 लाख कार्ड बनने बाकी है और कोई पात्र व्यक्ति नजदीकी जनसेवा केंद्र में जा कर अपना पंजीकरण करा के गोल्डन कार्ड बनवा सकता है, । कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक श्री उमेश राय जी ने बताया कि पात्र लोगो को आशा के माध्यम से पत्र दिया जा रहा है जिसके सहायता से वो नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जा कर अपना पंजीकरण करवा सकते है , और अगर किसी व्यक्ति का कार्ड नही आया है तो वो ही नजदीकी कॉमन सेंटर पे जा के अपना नाम खोज सकते है ,लेकिन कुछ लोगो द्वारा ये भी भ्रांतियां फैलाई जा रही है की आशा कार्यकर्ता के द्वारा दिया गया प्रधानमंत्री आयुष्मान पत्र ही गोल्डन कार्ड है जिसे दिखा कर वो फ्री में इलाज करा सकते है।रैली का संचालन जिला प्रबंधक प्रेम नारायण सिंह ने किया , रैली में कुल सैकङो जनसेवा संचालकों ने भाग लिया जिसमे मुख्य रूप से आशीष, जनमेजय,जयचन्द ,आषुतोष, अमृत,आलोक प्रमुख रूप से थे।
रिपोर्टर–सतीश कुमार

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max