June 26, 2026

डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर संग्रहालय एवं पुस्तकालय रामपुर की बाउन्ड्रीवाल एवं अन्य निर्माण कार्य के लिए अवशेष धनराशि अवमुक्त- अजय मिश्रा

Spread the love

डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर संग्रहालय एवं पुस्तकालय रामपुर की बाउन्ड्रीवाल एवं अन्य निर्माण कार्य के लिए अवशेष धनराशि अवमुक्त

 

लखनऊ: दिनांक 18 फरवरी, 2021

 

 

प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर संग्रहालय एवं पुस्तकालय, रामपुर की बाउन्ड्रीवाॅल एवं अन्य निर्माण कार्यों को कराये जाने की अवशेष धनराशि रू0 28.94 लाख की प्रशासकीय एवं रू0 22.95 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह जानकारी विशेष सचिव संस्कृति श्री शिशिर ने दी है। उन्होंने बताया कि तदक्रम में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 में डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर संग्रहालय एवं पुस्तकालय, रामपुर की बाउन्ड्रीवाल एवं अन्य निर्माण कार्यों को कराये जाने के लिए अवशेष धनराशि रू0 5.99 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत धनराशि के व्यय में वित्त विभाग द्वारा जारी शासनादेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।