October 3, 2026

सुहेलदेव जयंती को राष्ट्र रक्षक दिवस के रूप में मनाया गया- दीपक सिंह

Spread the love

*वाराणसी/चौबेपुर*

 

*सुहेलदेव जयंती को राष्ट्र रक्षक दिवस के रूप में मनाया गया*

 

चौबेपुर क्षेत्र के मुनारी बाजार के प्रांगण में आज सुहेलदेव जयंती को राष्ट्र रक्षक दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें इस जयंती को मनाने के लिए क्षेत्र की अनेक पार्टियां एक साथ एकत्रित हुई जिसमें सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर व जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे जिसमें सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मोदी के बहराइच की सभा के जवाब में आज वाराणसी के अजगरा विधानसभा के मुनारी में सुहेलदेव राजभर की जयंती मनाई गई और मुख्य वक्ताओं द्वारा यह भी कहा गया कि मोदी जी और योगी जी को सुहेलदेव जी को राजभर बोलने में कतराते हैं हमारे महापुरुष का इतिहास भी खत्म करने की कोशिश भाजपा सरकार के द्वारा की जा रही है जिससे राजभर समाज के द्वारा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनसभा में क्षेत्र से हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व क्षेत्र की जनता उपस्थित रही और क्षेत्र के पंचायत चुनाव अपने गठबंधन पार्टियों के साथ मिलकर लड़ने की भी घोषणा की गई जिसमें पार्टी ने चुनाव लड़ने को लेकर चुनावी मुद्दा की भी घोषणा की जिसमें मुफ्त बिजली, मुक्त शराब ,शिक्षा को बढ़ावा व बेरोजगारी को दूर करने की बातों को ध्यान में रखकर चुनाव लड़ा जाएगा जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित अतिथियो एवं मुख्य अतिथि का स्वागत- शाल और गुलाब के फूल से अजगरा विधायक कैलाश नाथ सोनकर जी ने किया और संचालन मंडल अध्यक्ष रमेश राजभर,

धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह और प्रमुख रूप से शशिप्रताप सिंह डॉ0 बलिराज राजभर राजेश यादव, नित्यानंद पांडेय, शिवलाल यादव, विनोद सिंह टीटी, वंदना सिंह, दिनेश देव राजभर जागेश्वर राजभर, सुमित राजभर, दसरथ राजभर छप्पन राजभर गुलाब पटेल व हजारों की संख्या में क्षेत्र की जनता भी जनसभा जयंती में उपस्थित रही।