June 21, 2026

अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकराई एक बच्चे की मृत्यु- दीपक सिंह

Spread the love

*वाराणसी चोलापुर*

 

*अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकराई एक बच्चे की मृत्यु*

 

चोलापुर थाना क्षेत्र के भूसौला चौकी अंतर्गत मुर्दहा बाजार में अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकराने के बाद उस पर बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे प्राथमिक उपचार हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय वाराणसी भेजा गया जहां पर गंभीर रूप से घायल एक बच्ची परी उम्र लगभग 7 वर्ष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय कनौजिया जो कि मूल निवासी चेतगंज के है और चोलापुर थाना क्षेत्र के शिवरामपुर गांव में जमीन लेकर मकान बनवा कर उसी जगह रहते हैं किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वह अपने परिवार के साथ शहर गए हुए थे और शहर से शिवरामपुर वापस आते वक्त रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर रोड के किनारे विद्युत पोल से टकरा गई जिस पर बैठे पति पत्नी व उनके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन सभी घायलों को उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय शहर भेजा गया जहां पर डॉक्टरों ने परी पुत्री संजय कनौजिया उम्र लगभग 7 वर्ष को मृत घोषित कर दिया और मृत बच्ची के परिवार में पिता संजय कनौजिया माता तारा देवी वाह उनके दो बेटे मुन्ना व सुमित उम्र लगभग 9 वर्ष 11 वर्ष है जब इस घटना की जानकारी उनके परिवार में हुई तो परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।