देश-दुनिया
वॉशिंगटन :- अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के प्रशासन ने देश की सर्वोच्च अदालत से अनुरोध किया है कि ट्रांसजेंडरों की सेना में नियुक्ति पर तब तक अस्थायी रोक लगाई जाए, जब तक इस मामले में चल रहे मुकदमे पर फैसला नहीं आ जाता। प्रशासन ने कहा कि ट्रांसजेंडरों को नियुक्त करने से सेना के प्रभाव और क्षमता पर बड़ा जोखिम पैदा हो सकता है। आपको बता दें कि ट्रंप से पहले राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा के समय इस नीति को लागू किया गया था। इस नीति के तहत सेना को 1 जुलाई 2017 को ट्रांसजेंडरों की भर्ती शुरू करनी थी, लेकिन ट्रंप प्रशासन ने इस सीमा को 1 जनवरी 2018 तक बढ़ा दिया। बाद में इस नीति को पूरी तरह समाप्त करने का फैसला लिया गया।
वाशिंगटन :- अमेरिका की शीर्ष राजनयिक एलिस वेल्स ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत को सच्चा दोस्त मानते हैं। वेल्स ने पिछले दो साल के दौरान भारत के साथ संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए अमेरिका की ओर से उठाए गए कदमों का जिक्र भी किया।दक्षिण और मध्य एशिया मामलों से जुड़ी उप सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स ने यह टिप्पणी सेवानिवृत्त हो रहे भारतीय राजदूत नवतेज सरना के सम्मान में अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से दिए गए विदाई समारोह में की।
वॉशिंगटन :-विमान के भीतर महिला सहयात्री का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में दोषी ठहराए गए भारतीय को 9 साल जेल की सजा सुनाई गई है। तमिलनाडु के रहने वाले भारतीय पेशेवर के खिलाफ गुरुवार को कोर्ट का फैसला आया। एच-1बी वीजा पर 2015 में अमेरिका आए प्रभु राममूर्ति को सजा पूरी होने के बाद भारत वापस भेज दिया जाएगा।
चीन :-आधुनिक युग में एक तरफ रोबोट को इंसानी दर्जा और नागरिकता देने की मांग हो रही। सोफिया जैसे स्मार्ट रोबोट अपनी कुशलता से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। दुनिया के कई देशों में सड़क पर दौड़ाने के लिए ड्राइवर लेस कार जैसे अविष्कार किए जा रहे हैं। वहीं रोबोट को लेकर आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं, जो इनके खतरों के प्रति हमें आगाह भी करती हैं। ताजा मामला चीन का है। यहां की एक फैक्ट्री में बेकाबू रोबोट ने एक कर्मचारी पर जानलेवा हमला करते हुए, उसके शरीर में स्टील की 10 नुकीली रॉड घुसा दी, जिससे उसकी जान पर बन आई।
दुबई :- दुबई में छात्रों और युवाओं के बीच मशहूर भारतीय गिटारवादक हिमांशु शर्मा अपने अपार्टमेंट में मृत मिले। शैगी के नाम से मशहूर 22 साल के हिमांशु का शव यहां से 14 किलोमीटर दूर गरहौद इलाके में उनके अपार्टमेंट में मिला। पुलिस का कहना है कि गिटारवादक के निधन में कुछ भी असामान्य नहीं मिला है। उनके शव को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जरूरी कार्रवाई पूरी होने के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
अपना भारत :
नई दिल्ली :- छत्तीसगढ के सीएम को लेकर राहुल गांधी के घर चल रही बैठक ख़त्म, टीएस सिंहदेव, भूपेश बघेल,चरणदास महंत एक ही ग़ाडी से राहुल गांधी के घर से निकले । ताम्रध्वज साहू अकेले निकले, कल रायपुर में विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम का होगा ऐलान |
रायपुर :- राज्य शासन ने सरकार आते ही उद्यानिकी फसलों का पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा कराने के लिए रास्ता खोल दिया है। इसके लिए किसान 31 दिसम्बर 2018 तक बीमा करा सकते हैं। रबी मौसम 2018 में रायपुर जिले में छह उद्यानिकी फसलों को बीमा के लिए अधिसूचित किया गया है। इनमें टमाटर, बैंगन, फूलगोभी, पत्तागोभी, प्याज और आलू शामिल हैं। अधिसूचित फसलों की खेती करने वाले किसान अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। उद्यानिकी फसलों की खेती करने वाले ऋणी और अऋणी दोनों प्रकार के किसान बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं।
राजस्थान :- कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान में एक बार फिर से कमान पूर्व सीएम अशोक गहलोत को सौंप दी है। इसकी एक बड़ी वजह है कि उन्हें लंबा प्रशासनिक अनुभव है और उन्हें ऐसे नेताओं को काबू करने की कला बखूबी आती है जो बिदक सकते हैं। इन सभी के बीच उनसे जुड़ी कुछ और भी बातें हैं जो बहुत से लोग नहीं जानते हैं। बेहद कम लोगों को इस बात का पता है कि वह असल जिंदगी में जादूगर रहे हैं। उनके पिता भी देश के जाने-माने जादूगर थे। आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ ऐसी ही खास बातें बताएंगे।
हरियाणा :- देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह पर चुनाव लड़ने के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) को झूठा शपथ पत्र देने का गंभीर आरोप लगा है। इस बाबत सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता हरिंदर ढींगरा ने भारतीय चुनाव आयोग (ECI) में राव नरबीर सिंह की विधानसभा सदस्यता ख़त्म करने की शिकायत की है। इतना ही नहीं, आरटीआइ कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मंत्री को कैबिनेट से बाहर करने की भी मांग की है।
नई दिल्ली :- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के पीएम कभी प्रेस कांफ्रेंस क्यों नहीं करते हैं। साथ ही कहा कि राफेल मामले पर भी पीएम कभी कुछ नहीं बोलते हैं। इस मामले पर अरुण जेटली और निर्मला सीतारमण बोलती हैं।
नैनीताल :- हाई कोर्ट ने एससी-एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति में घोटाला मामले में मुख्य सचिव को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने सीधा सवाल पूछा है कि क्यों न इस घपले की सीबीआइ जांच कराई जाए। साथ ही कोर्ट ने घोटाले की जांच कर रहे अपर सचिव को हटाने को भी संज्ञान लिया है।
रांची :- नक्सलियों ने दर्द दिया, अब सरकार मरहम लगा रही है। नक्सलियों ने जिस आम जनता की हत्या की, उनके आश्रित को नौकरी, अनुग्रह अनुदान देकर सरकार ने पिछले करीब दस वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की मानें तो पिछले दस वर्ष में जितनी नौकरी नहीं दी गई थी, उससे कहीं अधिक नौकरियां सिर्फ विगत दो वर्षों में दी गईं।
मध्य प्रदेश :- गुना-बीना रेल सेक्शन पर शाढ़ौरा और पीलीघटा स्टेशन के बीच शुक्रवार को ट्रैक मेंटेनेंस कार्य होने के कारण रेलवे ने तीन घंटे का ब्लाक लिया। इस दौरान ट्रेनें जहां-तहां स्टेशनों पर खड़ी रहीं। ट्रेनों के चलने में देरी से नाराज यात्रियों ने पीलीघटा स्टेशन पर हंगामा किया।रेलवे ने सुबह 9.45 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक का ब्लाक लेने की घोषणा की थी, लेकिन ब्लाक इससे अधिक समय तक चला। इस दौरान बीना-कोटा पैसेंजर ट्रेन अशोकनगर स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही। गुना की ओर से अशोकनगर रहे यात्रियों ने पीलीघटा स्टेशन पर हंगामा किया।
हिमाचल प्रदेश :- केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने नवंबर माह का ड्रग अलर्ट जारी कर दिया है। देश के 27 दवा उद्योगों में निर्मित दवाओं को सीडीएससीओ ने जांच में सब स्टैंडर्ड पाते हुए संबधित राज्यों को इस बारे में अवगत कराया है। हिमाचल प्रदेश में बनी सात दवाओं के सैंपल को भी परीक्षण में सब स्टैंडर्ड पाया गया है।बद्दी, नालागढ़, नाहन, सिरमौर, कांगडा के संसारपुर टैरेस क्षेत्र में स्थित कई दवा उद्योगों में निर्मित दवाओं में खामियां पाई गई हैं। राज्य दवा नियंत्रक की तरफ से सभी दवा उद्योगों को नोटिस जारी कर इस संदर्भ में जवाब मांगा गया है, वहीं खराब पाए गए बैच को देशभर से वापस मंगवाने का आदेश है।
जम्मू-कश्मीर :- सुजंधर गांव में एक दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हो गए हैैं। यह दुर्घटना गुरुवार देर रात को हुई थी। घायलों को रियासी जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जम्मू के राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल में रैफर कर दिया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा हैं। जम्मू संभाग के जिला रियासी के सुजंधर गांव से देर रात एक बजे के वापिस लौट रही मारूति कार जेके02एच-1515 तामस गली इलाके में अनियंत्रित होकर खाई मेें जा गिरी।
अपना प्रदेश :
मेरठ :- मानचित्र स्वीकृत करने के मामले में जिस भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत हुई थी, अब वही पोर्टल खुद भ्रष्टाचार के वायरस की गिरफ्त में आ गया है। ऑनलाइन व्यवस्था यह है कि पोर्टल रैंडम आधार पर किसी भी जेई को आवेदन निस्तारित करने को रेफर करता है, मगर खेल यह शुरू हो गया कि चुनिंदा जेई को ही आवेदन रेफर किए जाने लगे। बड़ी संख्या में ऐसे जेई हैं जिन्हें अब तक एक भी आवेदन रेफर नहीं हुआ।वैसे तो इस मामले की शिकायत अब शासन तक पहुंची है लेकिन एमडीए के वीसी साहब सिंह इस मामले को कई बार शासन में उठा चुके हैं और सॉफ्टवेयर डेवलप करने वाली कंपनी को भी लिख चुके हैं।
लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रादेशिक विकास सेवा संगठन को गांव के विकास पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी है। यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के वार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्राम्य विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, डॉ. महेद्र सिंह भी मौजूद थे।
कानपुर :- भाजपा में चरम पर चल रही गुटबाजी ने फिर पार्टी की छीछालेदर करा दी। संगठन की एकजुटता के संदेश के साथ निकाली जा रही कमल संदेश पदयात्रा के समापन के दौरान कलक्टरगंज में भाजपाई आपस में भिड़ गए। प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई के सामने ही चले लात-घूंसे। एक पक्ष ने मुकदमे के लिए थाने में तहरीर दी है। कमल संदेश पदयात्रा के समापन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता कलक्टरगंज में एकत्र थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता रमेश गुप्ता का अपने ही परिवार के सुरेश गुप्ता से विवाद चल रहा है। दोनों ही पदयात्रा में थे। तभी सुरेश गुप्ता ने उनके साथ ही प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई के लिए कुछ टिप्पणी कर दी। इस पर सलिल के साथ गाड़ी में बैठे कार्यकर्ता उतरे और सुरेश गुप्ता से मारपीट कर चले गए।
आगरा :- भगवान वराह की नगरी कासगंज जिले का सोरों। देश के विभिन्न राज्यों की श्रद्धा एवं आस्था से जुड़ी हरिपदी गंगा। आने वाले 15 दिन यहां पर देश भर से श्रद्धालुओं का आना होगा। 16 दिसंबर से शुरू हो रहे मार्ग शीर्ष मेले को लेकर आस्था की नगरी तैयार है। त्रयोदशी को नागा साधुओं का शाही स्नान होगा। साल में एक बार लगने वाली पंचकोसीय परिक्रमा भी एकादशी को वराह मंदिर से शुरू होती है। पूॢणमा को अंतिम एवं चतुर्थ स्नान के साथ में मेले का समापन होता है।
मेरठ :- श्वान, अश्व, जवान…। इस तिकड़ी के सहारे रणभूमि से खेल के मैदान तक तिरंगा फहराने वाली सेना का वेटनरी कोर अपनी स्थापना के 240 वर्ष पूरा कर रहा है। अपनी स्थापना के बाद से ही मेरठ छावनी स्थित रिमाउंट वेटनरी कोर (आरवीसी) सेंटर एंड कालेज ने हर स्तर पर साथ खड़े रहकर सेना को मजबूती दी। कारगिल के ऑपरेशन विजय में जहां आरवीसी के घोड़ों-खच्चरों ने दुर्गम पहाडिय़ों पर जवानों के साथ कदमताल कर उनकी तमाम जरूरतों को सुलभ कराया, वहीं आरवीसी के फौजी श्वान सरहदों पर तैनात सैन्य टुकडिय़ों के आंख-कान बने हैं।
बहराइच :- कुख्यात गौ तस्करों का गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे ,भारत से गौवंश चुराकर आस पास के जनपदों समेत नेपाल में करते थे सप्लाई ,पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश ,घेराबंदी कर पुलिस ने गौवंश व गाड़ी समेत आठ गौ तस्करों को किया गिरफ्तार,स्वाट , सर्विलांस व रुपईडीहा पुलिस की संयुक्त टीम ने की गिरफ्तारी।
चन्दौली :- चन्दौली- अलीनगर में पुलिस का घंटो चला तांडव।गाव की महिलाओं बच्चो को दौड़ा दौड़ा कर पीटा।आधा दर्जन महिलाओ व बच्चों को किया चोटिल,ग्रामीण दहशत में।गाव में झगड़ा सुलझाने गयी थी पुलिस।अलीनगर के अकटहवा गाव का मामला |
बहराइच :- कैसरगंज थानान्तर्गत शुक्रवार को सुबह चार बजे देवलखा चौराहे के निकट गन्ना लाद कर जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली को कैसरगंज की ओर से आ रही एक आ रहे एक लोडेड ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिस की वजह से ट्रैक्टर ट्राली पलट कर एक बिजली के खंभे से टकरा गई टक्कर इतनी तेज थी कि हाईटेंशन तार लगा खंभा ट्रैक्टर ट्राली के टकराने से मुड़ गया जिससे तार भी आपस में टकरा गए इसकी वजह से ट्रैक्टर ट्राली चालक राम संवारे को करंट का झटका लग गया। और वह चक्कर खाकर ट्रैक्टर के नीचे आ गया। नीचे गिरते ही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर वह आग की चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। जिसकी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है।
बहराइच :- थाना जरवल रोड अंतर्गत बहराइच लखनऊ हाईवे पर दो बाइक सवार एक गन्ना लदी बैलगाड़ी में घुस गए जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल है जिसका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है |
लखनऊ :- नोटबंदी के बाद भारत में जारी हुए 200, 500 और 2000 के भारतीय नोटों को नेपाल सरकार ने मान्यता तो नहीं दी थी लेकिन, अब तक उसने इसे गैरकानूनी भी नहीं घोषित किया था.भारत सरकार ने नोटबंदी का ऐलान के बाद भारत की नई करेंसी नेपाल में गैरकानूनी घोषित कर दी गई है. नेपाल में आज से दो हजार, पांच सौ और दो सौ रुपये के नये नोट प्रतिबंधित कर दिए गए हैं. अब इस भारतीय मुद्रा को अपने साथ लेकर नेपाल जाना, अपने पास रखना और इन नोटों के बदले सामान देना गैरकानूनी होगा. नेपाल के संचार और सूचना मंत्री गोकुल प्रसाद बास्कोटा ने गुरुवार (13 दिसंबर) देर रात इसकी पुष्टि की है. नेपाल की कैबिनेट ने तत्काल प्रभाव से इस आदेश को लागू करने का आदेश दिया है.
लखनऊ :- कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकती है BSP प्रमुख मायावती,समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी हो सकते है शपथ ग्रहण में शामिल,कमलनाथ ने मायावती और अखिलेश यादव को फोन कर शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए दिया न्योता |
वाराणसी :- आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद के 99 वां स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करने पहुंची कैबिनेट मंत्री डॉ रीता बहुगुणा जोशी।सर्किट हाउस में मीडिया से की बातचीत।
वाराणसी :- कैबीनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का बयान ,प्रवासी भारतीय दिवस के लिए हो रहा विषेश प्रबंध ,प्रवासी भारतीयों का होगा भव्य स्वागत , निवेश को लेकर होगा चर्चा , कुंभ में कराएंगे दर्शन , काशी का कराएंगे भ्रमण , NRI से होगी मन की बात, सम्बन्ध होंगे मधुर , 5 राज्यों के नतीजों पर कहा ,चुनाव का नतीजा हमारे अनुरूप नहीं आया ,15 साल के शासन के बाद भी उसी वोट बैंक पर बैठी है बीजेपी थक कर लोगों ने किसी और को मौका देने का मन बनाया था ,छत्तीसगढ़ के फैसले से पार्टी थोड़ी चिंतित है ,विपक्ष अपने कार्यकाल को देखे , 2019 में जीत हमारी होगी , विपक्ष एकजुट हो रहा है इसका मतलब वो लोग घबराये हुए हैं ,सरकार बनाना तो दूर एक साथ टिकेंगे भी की नहीं ये सोचने वाली बात है ,मायावती और अखिलेश यादव के समर्थन पर कहा ,समर्थन देना तो संभावित था,2019 का चुनाव बाकी है ,वोट बैंक पर निगाह है उनकी |
फूलपुर :- थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के ग्राम प्रधान ने पंचायत सेक्रेट्री को असलहा दिखाकर सादे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर लिया ,ग्राम पंचायत अधिकारी रघुनाथपुर गांव में एक घोटाले के मामले में निलंबित था ,उस घोटाले में ग्राम प्रधान भी दोषी था ,ग्राम पंचायत अधिकारी ने जिले के वरिष्ठ अधिकारी एसएसपी डीएम. सीडीओ. के यहां लगाई गुहार ,ग्राम पंचायत अधिकारी ने प्रमुख सचिव पंचायत सचिव वह गृह सचिव के यहां लगाई गुहार |
प्रयागराज :- मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को मिली ज़मानत,एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने जमानत अर्जी की मंजूर,महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी की भी जमानत अर्जी मंजूर,मई 2012 में अभिलाषा गुप्ता नंदी व उनके पति कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी पर दर्ज हुआ था मुकदमा,सैकड़ों गाड़ियों के साथ विजयी जुलूस निकालने को लेकर दर्ज हुआ था मुकदमा,कोतवाली में धारा 188,171 आईपीसी में तहत दर्ज हुआ था मुकदमा,आरोप पत्र लगने के बाद कोर्ट में हाजिर न होने पर जारी हुआ था एनबीडब्लू।
खबरो के लिए लॉग ऑन करें
http://www. mvdindianews.in

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol