सेवानिवृत्त शिक्षक पर हमला के मामले में 5 पर मुकदमा
सेवापुरी।जंसा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में पिछले 10 दिसंबर को घर में घुसकर रिटायर्ड शिक्षक श्रीनाथ चौबे के ऊपर हमला करने के मामले में एसएसपी आनंद कुलकर्णी के निर्देश पर जंसा पुलिस ने एक महिला समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है। बता दें कि 10 दिसंबर को अपराहन जमीन संबंधी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने रिटायर्ड शिक्षक श्री नाथ चौबे के घर में घुस कर उनके साथ मारपीट के साथ तोड़फोड़ भी किया था।इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत किया था।बावजूद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया था।इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी आनंद कुलकर्णी से मिलकर जंसा पुलिस की शिकायत किया था।उसके बाद पुलिस ने गांव के ही पंकज चौबे लवकुश चौबे पप्पू चौबे नारायण चौबे के साथ महिला शीला चौबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
रिपोर्टर-अभिषेक यादव

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max